छत्तीसगढ़
Bilaspur News:रामनवमी पर 1008 रामभक्तों की अयोध्या यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इसमें शामिल होने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा अयोध्या धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

BILASPUR NEWS. रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा।
ये भी पढ़ें: Suicide News:प्रेम प्रसंग के चलते मामा-भांजी ने दी जान, खेत में मिले दोनों के शव
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इसमें शामिल होने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं तथा अयोध्या धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।
रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस रामलला दर्शन यात्रा को लेकर बिलासपुर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में हुए पंजीयन के दौरान महज कुछ घंटों में ही 1008 सीटें भर गईं, जिससे रामभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
सोमवार को रायपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यात्रा संयोजक प्रवीण झा के साथ भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह भी शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बिलासपुर पहुंचकर रामभक्तों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: Murder News: गरीबी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, प्रसव पीड़ा में पेनकिलर देकर मां-बच्चे को मार डाला
यात्रा समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि रामनवमी से एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं।




