छत्तीसगढ़

बिलासा कला मंच की 37वीं कार्यकारिणी घोषित, मार्च में होंगे दो बड़े सांस्कृतिक आयोजन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य, कला, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से सतत सक्रिय बिलासा कला मंच ने वर्ष 2026 के लिए अपनी 37वीं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य, कला, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से सतत सक्रिय बिलासा कला मंच ने वर्ष 2026 के लिए अपनी 37वीं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही मंच के दो प्रमुख आयोजनों की तिथियां भी तय कर दी गई हैं।
नवगठित कार्यकारिणी में महेश श्रीवास को अध्यक्ष, अश्विनी पांडे को सचिव तथा अनूप श्रीवास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामेश्वर गुप्ता एवं यश मिश्रा को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच के संरक्षक मंडल में शिक्षा, साहित्य, कला और समाजसेवा से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि नई टीम ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मंच का प्रतिष्ठित आयोजन 36वां बिलासा महोत्सव आगामी 13, 14 एवं 15 मार्च 2026 को लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं लोककलाओं से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे।

इसके साथ ही होली पर्व के अवसर पर विगत 32 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे हास्य-परिहास से भरपूर कार्यक्रम “मूर्खाधिराज अभिषेक एवं हास्य सम्मेलन” का आयोजन इस वर्ष 1 मार्च 2026 को किया जाएगा।

बिलासा कला मंच की नई कार्यकारिणी ने शहर और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त करने के संकल्प के साथ आगामी आयोजनों को भव्य एवं यादगार बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india