छत्तीसगढ़

Fraud News: 3 महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतराबाड़ी (दुर्ग) निवासी जयदीप सिंह कंडा (35) ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जयदीप को धर्मेंद्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने अपनी कथित निवेश कंपनियों में पैसा लगाने पर तीन महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने कुल 38 लाख 25 हजार रुपये निवेश कर दिए।

BHILAI NEWS. वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक फर्जी निवेश कंपनी बनाकर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को मात्र 90 दिनों में निवेश की गई रकम दोगुनी करने का लालच देकर 38.25 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर

90 दिनों में पैसा डबल करने का प्रलोभन

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतराबाड़ी (दुर्ग) निवासी जयदीप सिंह कंडा (35) ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जयदीप को धर्मेंद्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने अपनी कथित निवेश कंपनियों में पैसा लगाने पर तीन महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने कुल 38 लाख 25 हजार रुपये निवेश कर दिए।

रकम वापसी के समय हुए फरार

​जब निवेश की अवधि पूरी हुई और जयदीप ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रायपुर से आरोपी की गिरफ्तारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र कुमार बंजारे की लोकेशन रायपुर के सड्डू इलाके में मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 31 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, पिता और दो बेटों ने तलवार से किया हमला, वृद्धा की मौत, 8 घायल

दस्तावेज जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

​पुलिस ने आरोपी के पास से कंपनी और लेनदेन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की लुभावनी निवेश योजनाओं के झांसे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india