8 September 2025 Aaj Ka Rashifal: आज गजकेसरी योग से मिलेगा शुभ कार्यों के संकेत; जानिए आज का राशिफल।
8 September 2025 Aaj Ka Rashifal – आज का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर 12 राशियों का भविष्यफल तैयार किया जाता है।

8 September 2025 Aaj Ka Rashifal – आज का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर 12 राशियों का भविष्यफल तैयार किया जाता है। 8 सितंबर 2025 सोमवार को आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेगा। यह दिन कई राशियों के लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है।
Mesh Rashifal – मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन षड्यंत्र काम नहीं करेगा। कृषिकार्यों से लाभ मिलेगा और यात्रा की योजना भी संभव है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। परिवार में मां की याद सताएगी जबकि संतान से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल है।
Vrish Rashifal – वृषभ राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए कोर्ट-कचहरी और आर्थिक मामलों में अनुकूलता रहेगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन जोखिम वाले कार्यों से बचें। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार रहेगा, हालांकि किसी तीसरे के हस्तक्षेप से दूर रहना होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना लाभकारी होगा। शुभ अंक 4 और शुभ रंग सफेद है।
Mithun Rashifal – मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि शारीरिक पीड़ा परेशान कर सकती है। राजनीतिक और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से तनाव संभव है। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना लाभ देगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग हरा है।
Kark Rashifal – कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए बकाया वसूली और व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। नौकरी में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। परिवार में मांगलिक आयोजन खुशी देगा। सेहत के लिए आराम करना जरूरी है। हनुमानजी की पूजा से समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ अंक 3 और शुभ रंग गुलाबी है।
Singh Rashifal – सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विरोधी शांत रहेंगे लेकिन फालतू के खर्च से नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और ध्यान अवश्य करें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शादी के योग भी बन रहे हैं। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग लाल है।
Kanya Rashifal – कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा। दवाई या स्वास्थ्य से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। जरूरतमंदों की मदद करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा है।
Tula Rashifal – तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सफल रहने वाला है। कम मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। नए अवसर और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों को लेकर मन भ्रमित रह सकता है। परिवार में संतान के भविष्य की चिंता बढ़ेगी लेकिन समाधान भी निकलेगा। गणेशजी की पूजा शुभ है। शुभ अंक 5 और शुभ रंग आसमानी है।
Vrishchik Rashifal – वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हालांकि सेहत बिगड़ने की संभावना है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। योग और प्राणायाम का अभ्यास करें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग क्रीम है।
Dhanu Rashifal – धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को लेन-देन में सतर्क रहने की सलाह है। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत कमजोर हो सकती है और नौकरी में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ है। शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीला है।
Makar Rashifal – मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों को धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। नौकरी में हानि संभव है, इसलिए सतर्क रहें। भाई की मदद से कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से मुलाकात दिन को खास बनाएगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा लाभदायक होगी। शुभ अंक 4 और शुभ रंग गुलाबी है।
Kumbh Rashifal – कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों का मूड आज थोड़ा उदासीन रहेगा। भूमि-भवन संबंधी अड़चनें दूर होंगी। कार्यस्थल पर संयमित वाणी से सफलता मिलेगी। परिवार में सकारात्मक बदलाव होंगे। गणेशजी की पूजा शुभ है। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला है।
Meen Rashifal – मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों का दिन व्यवसायिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई-बहनों को सहयोग की आवश्यकता होगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा। शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल है।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693