छत्तीसगढ़

Crime News: रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हथौड़े से हत्या, CCTV में संदिग्ध की तलाश

वारदात की जानकारी मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BILASPUR NEWS. तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपीएफ कॉलोनी के पास रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े गोदाम में तैनात सुपरवाइजर की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहार के आरा जिले के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्षों से बिलासपुर में रहकर रेलवे ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर के साथ चौकीदार का काम भी कर रहे थे।

वारदात की जानकारी मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

CCTV में हथौड़ा लेकर जाता दिखा संदिग्ध

पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में करीब 25 से 30 वर्ष का एक संदिग्ध युवक हाथ में हथौड़ा लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है।

हालांकि हत्या का दृश्य CCTV कैमरे में कैद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को वारदात के दौरान पीड़ित की चीखों की आवाज रिकॉर्ड होने की जानकारी मिली है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है।

सुबह मजदूरों ने देखा शव

रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह के अनुसार, नरेश कुमार रात में गोदाम का ताला बंद कर वहीं सोया था। सुबह करीब 9:30 बजे मजदूरों के माध्यम से उन्हें उसकी हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस परिसर की नरेश रखवाली करता था, वहां पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में करीब 40 से 50 हजार रुपये की चोरी होने की जानकारी भी मिली है।

ये भी पढ़ें:Crime News: बिलासपुर बवाल में पुलिस ने दोनों गुटों को दबोचा: 20 गिरफ्तार, हथियार बरामद, आरोपियों का निकाला जुलूस

चोरी या पुरानी रंजिश, दोनों एंगल पर जांच

पुलिस हत्या के पीछे चोरी की नीयत के साथ-साथ किसी पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए फॉरेंसिक साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरपीएफ कॉलोनी और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india