छत्तीसगढ़

वार्ड क्रमांक 16 में पानी की समस्याओं को लेकर महापौर श्रीमती पूजा विधानी से हुई मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

श्रीमती पूजा विधानी जी से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशान कर रही पानी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई।

Bilaspur: आज वार्ड नंबर 16 की जनता से जुड़े एक अहम मुद्दे को लेकर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशान कर रही पानी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई।

मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण समस्याएं उठाई गईं:

1.मिट्टी टीला क्षेत्र में पीने के पानी की कमी के चलते बोर खनन की आवश्यकता को लेकर निवेदन किया गया।

2.आजाद चौक क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति के कारण डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका जाहिर की गई।

इस पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि दोनों ही समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india