Lunar Eclipse:7 सितंबर की रात दिखेगा ब्लड मून, पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर से शुरू
7 सितंबर 2025 की शाम एक अद्वितीय खगोलीय घटना देखने को मिलेगी—एक पूर्ण चंद्र ग्रहण, जिसे आमतौर पर ब्लड मून (रक्तिम चंद्र) कहा जाता है। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है और पितरों की पूजा को समर्पित पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। इस वजह से इस चंद्र ग्रहण का महत्व और भी बढ़ जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News:14वें मंत्री की नियुक्ति पर घमासान: हाईकोर्ट में दूसरी याचिका, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

ये भी पढ़ें: Raighar News: “70 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 647 करोड़, महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी”
ये भी पढ़ें:Bilaspur News: ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों का जुलूस, गणेशोत्सव समिति ने किया स्वागत
सफेद चीजों का दान
चंद्र ग्रहण पर सफेद चीजों का दान करना चाहिए क्योंकि चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से है। इसके लिए चावल, दूध, चीनी, सफेद मिठाई और चांदी की चीजों का दान करना बहुत शुभ माना होता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।
-चंद्र ग्रहण के बाद गेहूं, चावल, या मूंग की दाल जैसे अनाज का दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। ये चीजें जरूरतमंदों को दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
-चंद्र ग्रहण पर वस्त्रों का दान नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इस दिन सफेद वस्त्रों का दान करना भी विशेष फलदायी होता है। यह दान परिवार में सुख-शांति लाता है।
-कुंडली में अगर चंद्र दोष है तो चांदी का सिक्का या आभूषण चंद्र ग्रहण पर जरूर दान करना चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से कुंडली चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
-पितृ शांति के लिए ये चीजें भी करें दान : यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष की शुरुआत के साथ हो रहा है, इसलिए पितरों की आत्मा की शांति के लिए काले तिल, जौ, गाय का दूध और गंगाजल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।