छत्तीसगढ़

Raipur News:शहीदों के परिजनों को अब 50 लाख, परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़ की अनुग्रह राशि – सीएम साय का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों और वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों के लिए अनुग्रह राशि में बड़ी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की 6वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों और वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों के लिए अनुग्रह राशि में बड़ी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की 6वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: साइंस कॉलेज मैदान पर दशहरा विवाद: कलेक्ट्रेट में गूंजा हनुमान चालीसा, आस्था के अपमान का आरोप

बैठक में तय किया गया कि युद्ध अथवा सैनिक कार्यवाही में शहीद हुए सैनिकों की पत्नी या आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि अब 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी जाएगी। वहीं, परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को अब 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं। सरकार उनके परिजनों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करना हमारा दायित्व है।”

ये भी पढ़ें: Bilaspur News:बुजुर्ग के गले से निकाले गए 6 ब्लेड, सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने किया 2 घंटे का सफल ऑपरेशन

बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष।
युद्ध अथवा सैनिक कार्यवाही में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये।
सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को प्रथम भूमि/गृह क्रय करने पर 25 लाख रुपये तक के स्टाम्प शुल्क में छूट।

ये भी पढ़ें: Bilaspur news: बिलासपुर में बछड़े का मांस खाने के लिए गौवंश काटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री को बालवृक्ष भेंट किया। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक एवं राज्य सैनिक समिति के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (से.नि) ने राज्य सैनिक बोर्ड की गतिविधियों और पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में शहीदों की वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु अनेक एजेंडों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *