Kawardha News:कवर्धा लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा विधायक का वीडियो वायरल
कवर्धा लाठीचार्ज घटना को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इस मामले को लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा विधायक भावना बोहरा महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा कर रही हैं और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

KAWARDHA NEWS. कवर्धा लाठीचार्ज घटना को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इस मामले को लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा विधायक भावना बोहरा महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा कर रही हैं और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Balrampur News:दफ्तर में घुसकर JE से मारपीट: बिजली कटौती से नाराज युवकों का हमला, कांग्रेस का भी प्रदर्शन
इस वीडियो को साझा करते हुए पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का काम करती है। कवर्धा की घटना को बातचीत से सुलझाया जा सकता था, लेकिन पुलिस ने बर्बरता दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक का बयान ही इस बात का सबूत है। वहीं, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गृहमंत्री ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।
ये भी पढ़ें: Raipur News: ADB से लौटे IAS विकास शील, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बने – आदेश जारी
विधायक बोहरा का बयान
भाजपा विधायक भावना बोहरा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए था, लेकिन कुछ चिन्हित लोगों को टारगेट कर लाठीचार्ज किया गया। इससे 30 से 32 ग्रामीण घायल हुए। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। साथ ही नई समिति बनाने और पुलिस चौकी खोलने पर चर्चा हुई है।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला हाईकोर्ट ने कहा – यह “सिस्टमेटिक करप्शन”, CBI जांच के आदेश
कैसे भड़का विवाद
नवरात्रि से पहले कामठी गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीण जब मंदिर परिसर में पंडाल लगा रहे थे, तो गोंडवाना पार्टी से जुड़े लोगों ने पंडाल उखाड़ फेंका और मंदिर गेट पर ताला जड़ दिया। इसका विरोध करने पहुंचे दुर्गा समिति के लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई, जो लाठीचार्ज तक पहुंच गई।