छत्तीसगढ़
Bilaspur News: नवरात्रि में 101 कन्याओं का पूजन और भव्य कन्या भोज
नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा सामुदायिक भवन, सरजू बगीचा में 101 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में 200 से अधिक कन्याओं को ‘मां’ का स्वरूप मानकर पूजन किया गया।

BILASPUR NEWS.नवरात्रि के पावन अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा सामुदायिक भवन, सरजू बगीचा में 101 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में 200 से अधिक कन्याओं को ‘मां’ का स्वरूप मानकर पूजन किया गया।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: महामाया मंदिर में चाकूबाजी: करंट से बचाने समझाया, पेट में वार कर निकली अंतड़ी
जिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी और उपाध्यक्ष छाया पाण्डेय के नेतृत्व में कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई गई, माथे पर सिंदूरी टीका लगाया गया और उनके चरण पखारकर विशेष पूजन किया गया। इसके बाद खीर, पूड़ी, सब्जी, मिठाई और फल का भोग कराया गया। कार्यक्रम के अंत में कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए।
सामाजिक सरोकार भी जुड़े
कार्यक्रम में वीर योद्धा टाक्स फोर्स अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर का जन्मदिन भी मनाया गया। अतिथियों ने उनके गौसेवा और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ये भी पढ़ें: Raipur News: 2200 वर्गफीट से छोटे प्लॉट पर रोक, नवा रायपुर में स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस की शुरुआत
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
आयोजन की शुरुआत मां जगदम्बे की आराधना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, वार्ड पार्षद अमित तिवारी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित, डॉ. आरती पाण्डेय, फिल्म कलाकार सुनील मिश्रा समेत अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इसके अलावा सुनीता शर्मा, शुभम तिवारी, संजय दीक्षित, टिंकू दुबे, अभिषेक शर्मा, अभिषेक तिवारी, अविनाश मिश्रा, करुणा तिवारी, पूर्णिमा दुबे, अर्चना शुक्ला, ओ.पी. मिश्रा, विनोद व्यास, किरण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: रायपुर में खौफनाक वारदात: नाबालिग गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की हत्या कर ट्रेन से भागी, पुलिस से बोली – “मैंने मार दिया”
कन्या पूजन की महत्ता
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कन्या पूजन की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि नारी सम्मान और गरिमा को बनाए रखने का संदेश भी देती है।
संचालन और आभार
पूरे आयोजन का संचालन प्रभा तिवारी ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन छाया पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर देते हैं।