कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: तांत्रिक के झांसे में फंसकर हुई तीन लोगों की हत्या, मृतकों की पत्नी का दर्द—‘5 दिन से मेरे पति को परेशान कर रहे थे’
KORBA NEWS. कोरबा में हुए तिहरे हत्याकांड में नए खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं। बिलासपुर से आए तांत्रिक आशीष दास और उसके तीन साथियों द्वारा किए गए तंत्र-मंत्र के दौरान तीनों लोगों की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

KORBA NEWS. कोरबा में हुए तिहरे हत्याकांड में नए खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं। बिलासपुर से आए तांत्रिक आशीष दास और उसके तीन साथियों द्वारा किए गए तंत्र-मंत्र के दौरान तीनों लोगों की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह पुष्टि पहले ही हो चुकी है।
पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप—5 दिन से दबाव बनाया जा रहा था
मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर निवासी संजय साहू पिछले 5 दिनों से उनके पति पर लगातार दबाव बना रहा था। वह किसी काम के लिए पैसे देने के लिए सुरेश को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
उन्होंने बताया कि घटना की रात संजय घर आया और रात 12 बजे सुरेश को अपने साथ ले गया। सुरेश ने पत्नी को बताया कि वे बाहर कुछ खाना खाने जा रहे हैं। इसके बाद रात 3 बजे पति से आखिरी बार फोन पर बात हुई, फिर सुरेश का फोन बंद हो गया और वह वापस नहीं लौटा।
तांत्रिक के साथ पहुंची टीम ने रची साजिश
जांच में सामने आया है कि बिलासपुर से आया तांत्रिक (बैगा) आशीष दास तीन साथियों के साथ स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन के यार्ड में पहुंचा था। तंत्र-कर्म के नाम पर तीनों मृतकों को एक कमरे में बैठाया गया, उनके सामने नींबू रखे गए और रस्सी से घेरा बनाकर उन्हें कमरे में बंद किया गया। जब दरवाजा खोला गया, तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे।
शरीर पर चोटों के निशान और बरामद सामान ने बढ़ाई सनसनी
• अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट का पैकेट
• नीतीश के मुंह में नींबू
• सुरेश साहू की जेब से भी नींबू मिला
• नीतीश के शरीर पर चोटों के कई निशान
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सभी की मौत पतली रस्सी से गला घोंटने से होने की पुष्टि की गई है।
6 आरोपी गिरफ्तार और गिरफ्तारियां संभव
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
मृतकों की पहचान
• अशरफ मेमन, निवासी कोरबा
• सुरेश साहू, निवासी तुलसी नगर
• नीतीश कुमार, निवासी बलौदाबाजार
कोरबा का यह ट्रिपल मर्डर केस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।











