छत्तीसगढ़

Sex Racket: किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में एजेंट और ग्राहक दबोचे गए

शहर के पॉश इलाके केलो विहार कॉलोनी में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का रायगढ़ पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश किया है। यह धंधा किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि एक रिहायशी मकान में 'किराएदार' की आड़ में फल-फूल रहा था। पुलिस की इस स्ट्राइक ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

RAIGHAR NEWS. शहर के पॉश इलाके केलो विहार कॉलोनी में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का रायगढ़ पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश किया है। यह धंधा किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि एक रिहायशी मकान में ‘किराएदार’ की आड़ में फल-फूल रहा था। पुलिस की इस स्ट्राइक ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

ये भी पढ़ें:gariyaband News: गरियाबंद में सांप्रदायिक तनाव: पुरानी रंजिश में सुलग उठा गांव, 10 घरों और कई वाहनों को फूंका

साजिश का पर्दाफाश: साल भर से चल रहा था खेल

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी एजेंट डिंपी इजरादार पिछले एक साल से संतोष सोनी के मकान में डेरा जमाए हुए था। समाज की नजरों में वह एक साधारण किराएदार था, लेकिन बंद कमरों के पीछे वह ओडिशा और बिलासपुर जैसे इलाकों से लड़कियों को पैसों का लालच देकर बुलाता था और जिस्मफरोशी का नेटवर्क चला रहा था।

ऑपरेशन ‘फर्जी ग्राहक’

चक्रधर नगर पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने सीधे रेड मारने के बजाय जाल बिछाया। एक जांबाज जवान को ‘फर्जी ग्राहक’ बनाकर नकदी के साथ भेजा गया। जैसे ही एजेंट डिंपी ने सौदा पक्का किया और जवान को युवतियों के पास ले गया, पुलिस के मुखबिर जवान ने सिग्नल दे दिया। इसके बाद बैकअप टीम ने पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया।

ये भी पढ़ें:Murder News: रिश्तों का रक्तरंजित अंत, मामी से शादी की और शक में बन गया कसाई, जन्मदिन के बहाने बुलाकर दी खौफनाक मौत

कमरों की तलाशी और गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां (उम्र 20-30 वर्ष) मिलीं, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मौके पर मौजूद ग्राहक नागेंद्र विश्वकर्मा (35 वर्ष) और मुख्य सरगना डिंपी को पुलिस ने दबोच लिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं, जो इस अवैध कारोबार की पुष्टि करते हैं।

कानूनी शिकंजा

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से सफेदपोश चेहरे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india