छत्तीसगढ़

Crime News: राजधानी में हेरोइन सप्लाई का भंडाफोड़: आमानाका थाने में पदस्थ आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की सप्लाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की सप्लाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजधानी में एक व्यक्ति सक्रिय रूप से हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से निगरानी शुरू की। इस दौरान आरोपी आरक्षक को कथित तौर पर एक ग्राहक को हेरोइन सौंपते हुए पकड़ लिया गया। मौके पर की गई तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: Pota Cabin schools: जांच में बड़ा खुलासा: पोटाकेबिन स्कूलों में फर्जी उपस्थिति, चार अधिकारी निलंबित

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में आमानाका थाना में पदस्थ था। घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विभागीय जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था और क्या उसके साथ कोई अन्य पुलिसकर्मी या बाहरी व्यक्ति भी इस नेटवर्क का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: CG High Court: प्राइवेसी से ऊपर है फेयर ट्रायल: फैमिली कोर्ट में सबूत के तौर पर मान्य होंगे व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग

पूरे नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस विभाग का कर्मचारी ही क्यों न हो। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके संभावित नेटवर्क, सप्लाई चेन और ग्राहकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
राजधानी में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच सामने आए इस मामले ने पुलिस तंत्र की आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india