छत्तीसगढ़

Income Tax Raid: नर्मदा कोल्ड्रिंक्स पर आयकर विभाग का शिकंजा, बिलासपुर सहित पांच शहरों में एकसाथ छापेमारी

छत्तीसगढ़ में कोल्ड्रिंक्स कारोबार से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आयकर विभाग ने बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक्स फैक्टरी में मंगलवार को छापेमारी की। सुबह करीब छह अधिकारियों की टीम फैक्टरी पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में कोल्ड्रिंक्स कारोबार से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आयकर विभाग ने बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक्स फैक्टरी में मंगलवार  को छापेमारी की। सुबह करीब छह अधिकारियों की टीम फैक्टरी पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Crime News: नशे की कमाई घरों में छिपी: बिलासपुर में एक दिन में 12 तस्कर धराए, लाखों की नकदी जब्त

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं रही। आयकर विभाग ने कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एकसाथ दबिश दी है। रायपुर स्थित डिपो के अलावा उदयपुर, जबलपुर और नागपुर में भी विभाग की टीमों ने छानबीन की है।
सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही इस कार्रवाई से व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच का फोकस वित्तीय लेन-देन, खातों और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों पर है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: जशपुर में रील के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार यह समन्वित छापेमारी एक बड़े वित्तीय जांच अभियान का हिस्सा है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india