छत्तीसगढ़
Dirty Water: नल से पानी नहीं, कीड़े निकल रहे! 15 दिनों से गंदे पानी से जूझ रहे सत्य शोरूम के सामने के रहवासी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नल से निकलने वाले पानी में कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे न तो पीने योग्य पानी मिल पा रहा है और न ही दैनिक उपयोग सुरक्षित रह गया है। इस दूषित पानी के इस्तेमाल से डायरिया, टायफाइड, त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

BILASPUR NEWS. शहर के सत्य शोरूम के सामने रहने वाले नागरिक इन दिनों गंभीर जल संकट और स्वास्थ्य खतरे का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र के घरों में नगर निगम के नलों से साफ पानी की जगह गंदा और कीड़ों से भरा पानी आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या लगातार लगभग 15 दिनों से बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: Black Magic: सरकारी स्कूल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़ से दहशत में छात्र और शिक्षक
स्थानीय लोगों का कहना है कि नल से निकलने वाले पानी में कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे न तो पीने योग्य पानी मिल पा रहा है और न ही दैनिक उपयोग सुरक्षित रह गया है। इस दूषित पानी के इस्तेमाल से डायरिया, टायफाइड, त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
पीड़ितों ने कई बार नगर निगम बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग मौके पर जांच तक नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Crime News: नाटक देखकर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर जंगल में फेंका
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल पाइपलाइन की जांच, पानी की शुद्धता की टेस्टिंग और वैकल्पिक जल आपूर्ति की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।