छत्तीसगढ़

Crime News: एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर में रहने वाले मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्यार करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी साहिल युवती के घर पहुँचा और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और अपने पास रखी बंदूक निकालकर उन पर फायर कर दिया।

KORBA NEWS. जिले के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक द्वारा खूनी खेल खेलने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने के लिए युवती के घर पहुँचकर उसके पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर में रहने वाले मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्यार करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी साहिल युवती के घर पहुँचा और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और अपने पास रखी बंदूक निकालकर उन पर फायर कर दिया।

परिजनों का आरोप: पहले भी की थी शिकायत

​पीड़ित परिवार ने बताया कि साहिल पिछले लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में युवती के पिता ने पूर्व में कई बार बालको थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। गुरुवार रात की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी साहिल मासी को हिरासत में ले लिया।

  • हथियार जब्त: पुलिस ने आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है।
  • जांच जारी: थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब हथियार की वैधता और आरोपी के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india