छत्तीसगढ़

Murder News: आपसी रंजिश में खूनी तांडव, पड़ोसी ने सोते हुए परिवार पर किया हमला,मासूम समेत 3 की मौत

यह पूरी घटना मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे की है। जब कुंवर साय का परिवार अपने घर में गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार (टांगी/कुल्हाड़ी) से हमला शुरू कर दिया। घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

SARNGARH NEWS. छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत झल में एक पड़ोसी ने आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक मासूम बच्चे समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: मिथिलांगण कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, नारायण ठाकुर बने अध्यक्ष

​मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे की है। जब कुंवर साय का परिवार अपने घर में गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार (टांगी/कुल्हाड़ी) से हमला शुरू कर दिया। घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

​घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस और जिले के उच्च अधिकारी (एसपी आज्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या का कारण पुरानी आपसी रंजिश या घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें:Crime News: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

गांव में दहशत और मातम का माहौल

​इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे झल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india