छत्तीसगढ़

Accident News: रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

यह हादसा देर रात करीब 2 बजे यादव ढाबा के सामने हुआ। ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन रॉन्ग साइड में घुस गया, जहां उसने सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया।

BILASPUR NEWS. रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें:Crime News: State Bank of India में 2.06 करोड़ का गबन, फरार कैशियर को ACB ने दबोचा

​जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 2 बजे यादव ढाबा के सामने हुआ। ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन रॉन्ग साइड में घुस गया, जहां उसने सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया।

खुशियां मातम में बदलीं

​बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोग यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जश्न मनाकर घर लौटते समय, कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया।

मृतकों व घायल की पहचान

​हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार है:

  • छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), निवासी कुवागांव, बिलासपुर
  • विशाल लहरें (25 वर्ष), निवासी बिरगहनी, मुंगेली
  • अनमोल लहरें (14 वर्ष), निवासी बिरगहनी, मुंगेली
  • सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी कोटा

घायल: प्रकाश रात्रे (कुवागांव) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सिम्स (SIMS) अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें:Viral Video: धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, 1000 रुपए लूंगी”, डिलीवरी के बाद वसूली करने वाली दो नर्सें सस्पेंड

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india