छत्तीसगढ़
Bilaspur News: हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का भव्य स्वागत, अग्रवाल समाज ने किया जलपान व पुष्प वर्षा से अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाज के सदस्यों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के माध्यम से उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं मिष्ठान वितरण की भी व्यवस्था की गई।

BILASPUR NEWS. चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सोमवार को बिलासपुर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ें: Viral Video: सिस्टम की लाचारी: 15 किमी खाट पर लादकर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण, नहीं मिली एम्बुलेंस
कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाज के सदस्यों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के माध्यम से उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं मिष्ठान वितरण की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सुनील सोथलिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, एल्डरमैन राजुल जाजोदिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, रविकांत नोपली, नवीन जाजोदिया, रमेश बुढ़िया, कमलेश निशानियां, रूपक जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, सुमित निशानियां, चंदन अग्रवाल, अमित लोहिया, चंचल अग्रवाल, विवेक मित्तल, अर्जुन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रत्यूष अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, कृष्ण बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: CG High Court: जादू-टोने के शक में बाप-बेटों को बंधक बनाकर पीटा, अर्धनग्न कर घुमाया, हाई कोर्ट सख्त, DGP से मांगा जवाब
महिला मंडल से विनीता केजरीवाल एवं प्रियंका अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।




