छत्तीसगढ़

Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, पहिये में फंसकर 10 मीटर तक घसीटा युवक, मौके पर ही मौत

ग्राम मानिकचौरी निवासी गुलशन मरावी (35 वर्ष) अपने छोटे भाई संजू मरावी के साथ मंगलवार शाम किसी काम से बाहर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बिनौरी के पास पहुंची, सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BG 9174) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मल्हार से पचपेड़ी की ओर जा रहे दो भाइयों की बाइक को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक बाइक समेत ट्रेलर के पहिये में फंस गया और करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:CG High Court News: निजी आवास में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

​जानकारी के अनुसार, ग्राम मानिकचौरी निवासी गुलशन मरावी (35 वर्ष) अपने छोटे भाई संजू मरावी के साथ मंगलवार शाम किसी काम से बाहर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बिनौरी के पास पहुंची, सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BG 9174) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छोटा भाई संजू दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन गुलशन ट्रेलर के पहिये में फंस गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों का आक्रोश: सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

​बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिनौरी में शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि जिंदल कंपनी द्वारा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। ​परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।​ मौके पर कलेक्टर और कमिश्नर खुद आकर चर्चा करें।

ये भी पढ़ें:Murder News: सनकी बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, थाने में किया सरेंडर

प्रशासनिक कार्रवाई

​चक्काजाम की सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना प्रभारी और तहसीलदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india