छत्तीसगढ़

Bilaspur News: नारायणा टेक्नो स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी, NSUI-यूथ कांग्रेस करेंगे घेराव

Bilaspur news.शहर में शिक्षा के निजीकरण और मनमानी फीस वसूली के खिलाफ विरोध तेज होता नजर आ रहा है। 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में नारायणा टेक्नो स्कूल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Bilaspur news.शहर में शिक्षा के निजीकरण और मनमानी फीस वसूली के खिलाफ विरोध तेज होता नजर आ रहा है। 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में नारायणा टेक्नो स्कूल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजू यादव ने बताया कि संबंधित स्कूल पर शिक्षा के नाम पर व्यापारीकरण करने, मनमानी फीस वसूलने और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि CBSE का नाम लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस, कॉपी-किताबें खुद बेचने और फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से लेने जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल की बिलासपुर शाखा का कोई स्थानीय बैंक खाता नहीं होने के बावजूद पूरी फीस ऑनलाइन ली जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है और शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देता है।

NSUI और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि स्कूल का घेराव करने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों के संरक्षण में यह पूरा मामला संचालित हो रहा है।
संगठन ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और अभिभावकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india