छत्तीसगढ़

Bilaspur News: मनीष अग्रवाल को बिलासपुर दक्षिण मंडल की बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने जारी की नई संगठनात्मक नियुक्तियां

प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर (शहर) संगठन ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूची में कई अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर दक्षिण मंडल की जिम्मेदारी भाजपा नेता मनीष अग्रवाल को प्रभारी के रूप में सौंपी गई है, जबकि महेश चंद्रिकापुरे को सह-प्रभारी बनाया गया है। संगठन में मनीष अग्रवाल की सक्रिय भूमिका और लंबे समय से पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसके अलावा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर पश्चिम मंडल में संदीप दास, बिलासपुर मध्य में राजेश मिश्रा, बिलासपुर पूर्वी में प्रवीर सेन गुप्ता, बिलासपुर उत्तर में रमेश लालवानी तथा बिलासपुर रेलवे मंडल में पंकज तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में तिफरा-सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा और बरतोरी मंडलों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के तखतपुर, सकरी, काठाकोनी, गनियारी और विजयपुर मंडलों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india