छत्तीसगढ़

Bilaspur News: “पेपर लीक ने तोड़ा छात्रों का भरोसा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी: कमरान मेमन”

कमरान मेमन ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के साथ-साथ पेपर लीक के मामलों में शामिल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

BILASPUR NEWS. छात्रों की गूंज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश सचिव कमरान मेमन ने देश की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों छात्र और युवा पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा परीक्षा प्रणाली की खामियों से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग केवल निष्पक्ष परीक्षाएं और समय पर रोजगार के अवसर चाहता है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक और भर्ती में अनावश्यक विलंब के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनके भीतर व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है।

कमरान मेमन ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के साथ-साथ पेपर लीक के मामलों में शामिल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक लाभ का आंदोलन नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मुहिम है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india