धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: इन पांच राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, मुश्किल काम होंगे आसान। जानिए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का सटीक दैनिक राशिफल। जानें आज के शुभ योग, करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

Aaj ka rashifal 12 december 2025: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ सिद्ध हो सकता है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जिसे रुक्मिणी अष्टमी कहा जाता है, विशेष फलदायक मानी जाती है। आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जहां गुरु के साथ उसका केंद्र भाव में होना गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है। इसी के साथ सूर्य से ग्यारहवें भाव में चंद्र का गोचर सम योग बना रहा है, जो भाग्य को मजबूती देता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष (Aries)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। आपके प्रयासों को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे, लेकिन किसी कानूनी विवाद या झगड़े में हस्तक्षेप करने से बचें। वाहन का उपयोग संभलकर करें और उधार लिए वाहन से दूरी रखें।

वृषभ (Taurus)
आज आपको कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने से भविष्य के लिए निवेश आसान होगा। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें, यह घर में तनाव पैदा कर सकता है। साहस और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini)
पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में चल रही परेशानियां कम होंगी और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल हल्का और सुखद रहेगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं मन को बोझिल कर सकती हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को नई स्कीम की जानकारी मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। बुजुर्गों की सेवा में आपका समय बीतेगा।

सिंह (Leo)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और प्रतियोगिता में आगे रहने की इच्छा बढ़ेगी। दोस्तों की मदद करेंगे। किसी यात्रा या पिकनिक की योजना बनाते समय सावधानी रखें। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है।

कन्या (Virgo)
धैर्य और संयम दिन को बेहतर बना सकता है। बिजनेस में पार्टनर की बातों पर आंख बंद कर भरोसा करना नुकसानदायक होगा। मां की तबीयत में गिरावट आपको व्यस्त रख सकती है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

तुला (Libra)
दिन व्यस्त रहेगा और कई कार्यों में आपका समय लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिलेगा। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। सेहत संबंधी छोटी समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio)
उलझनों से भरा दिन रह सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व दें। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो लोन आवेदन कर सकते हैं। पुरानी गलती से सीख लेना जरूरी है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में सुधार होगा।

धनु (Sagittarius)
आज उत्साह बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। घर का सजावटी या रेनोवेशन संबंधी काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग बढ़िया रहेगा।

मकर (Capricorn)
आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी और भविष्य के लिए उपयोगी सलाह मिलेगी। कामों को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। निवेश करते समय सतर्क रहें। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन बॉस का समर्थन मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
आज काम का बोझ बढ़ सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से तनाव हो सकता है। किसी परिजन से अप्रिय सूचना मिल सकती है। विवाह संबंधी बाधाओं के समाधान के लिए किसी मित्र से बात करेंगे। बुजुर्गों की सलाह आज कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

मीन (Pisces)
ऊर्जा और जोश से भरा दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से थोड़ा सतर्क रहना उचित होगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें, धोखाधड़ी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india