छत्तीसगढ़धर्म आध्यात्मलाइफस्टाइलहेल्थ

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 in Hindi: चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से वृषभ, सिंह और धनु राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 in Hindi: चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से वृषभ, सिंह और धनु राशि को मिलेगा विशेष लाभ। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ योग, भाग्य प्रतिशत और आज के उपाय।

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 in Hindi: आज सोमवार, 12 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्रमा दिन और रात तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और स्वाती नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से एक शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आ रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों ही दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे दिन के पहले भाग में काम का दबाव महसूस होगा। हालांकि आपकी मेहनत रंग लाएगी और योजनाएं सफल होंगी। सेल्स, मार्केटिंग और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत मजबूत होंगे और व्यापार में लाभ होगा।

भाग्य: 89 प्रतिशत

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगति और सफलता लेकर आया है। सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। बैंकिंग, बीमा और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, विशेष रूप से विपरीत लिंगी सहयोगी आपके काम को आसान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। हालांकि विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

भाग्य: 84 प्रतिशत

उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं तथा लाल चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। तकनीकी, अकाउंटिंग और गणनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों या संपर्कों से भी लाभ संभव है।

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक चिंता से बचने का प्रयास करें।

भाग्य: 86 प्रतिशत

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर आज ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अधिकारी और सहकर्मी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। दीर्घकालीन निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या वाले लोग सतर्क रहें।

भाग्य: 88 प्रतिशत

उपाय: शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें.

सिंह राशि का राशिफल

 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाला है। सरकारी और राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। यदि किसी को उधार दिया हुआ धन अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में विशेष रूप से धातु और सोने से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

भाग्य: 85 प्रतिशत

उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग अर्पित करें।

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन बुद्धि, कौशल और विवेक से सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रेडीमेड वस्त्र, चिकित्सा और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। भाई-बहनों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से नसों और जोड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

भाग्य: 84 प्रतिशत

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, लेकिन अधिकारी आप पर भरोसा बनाए रखेंगे। नए अवसर और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कला और रचनात्मक कार्यों से लाभ हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पीठ और कंधे के दर्द से परेशानी हो सकती है।

भाग्य: 88 प्रतिशत

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सावधानी से चलने का है। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। बड़े भाई या परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य में खान-पान को लेकर लापरवाही न करें।

भाग्य: 83 प्रतिशत

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है। चतुर्ग्रही योग का आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में मान-सम्मान और अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सर्वाइकल की समस्या वाले लोग सतर्क रहें।

भाग्य: 86 प्रतिशत

उपाय: चावल और शक्कर का दान करे.

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और उन्नति का संकेत दे रहा है। नौकरी, निवेश और व्यापार से लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा।

भाग्य: 88 प्रतिशत

उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार को विस्तार देने की योजनाएं सफल होंगी। लोहे और धातु से जुड़े व्यापार में लाभ के संकेत हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सिरदर्द और मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

भाग्य: 85 प्रतिशत

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और व्यापार दोनों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी, निर्माण और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

भाग्य: 86 प्रतिशत

उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india