Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: शनिवार को सम योग देगा लाभ, मेष कर्क मकर राशि को होगा फायदा | Daily Horoscope Hindi
Horoscope Today 12 July 2025: आज शनिवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ विशेष योग बना रही है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से हो रहा है

आज का राशिफल 12 जुलाई 2025: Mesh Kark Makar Rashi Ka Din Shubh
Horoscope Today 12 July 2025: आज शनिवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ विशेष योग बना रही है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से हो रहा है। इसी कारण सूर्य और गुरु के साथ चंद्रमा षडाष्टक योग बनाएगा। इसके अलावा सूर्य के दूसरे भाव में बुध के चलते सम योग भी निर्मित होगा। शनि और गुरु के बीच चतुर्थ दशम योग भी प्रभावी रहेगा। इन ग्रह स्थितियों से आज का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि (Aries Horoscope Today): Kamai Ka Mauka, Parivarik Sukh
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आपको किसी स्रोत से अतिरिक्त आमदनी का योग बन सकता है। दांपत्य और पारिवारिक जीवन संतुलित और सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार में काम करते हैं तो किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुल मिलाकर धन लाभ होगा। सहकर्मी पूरा सहयोग देंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
भाग्यफल प्रतिशत: 87%
उपाय: शनि देव को तेल और तिल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today): Swasthya Sambhalen, Kaam Mein Safalta
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। कामकाज में आप सक्रिय रहेंगे और कुछ नए बदलाव भी संभव हैं। किसी कार्यवश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल प्रतिशत: 83%
उपाय: काले तिल डालकर जल पीपल को चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today): Samajik Karyakram Mein Bhag
मिथुन राशि के लोगों को आज कुछ पुराने लंबित कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। खुद को सही साबित करने में मेहनत करनी पड़ेगी। कोई दोस्त किसी उलझन में डाल सकता है, इसलिए आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रेम जीवन में साथी के साथ रोमांटिक समय बितेगा।
भाग्यफल प्रतिशत: 80%
उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today): Takneeki Gyan Se Fayda
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बनेगी। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। तकनीकी ज्ञान से काम में लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
भाग्यफल प्रतिशत: 86%
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और शिव मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today): Virodhi Shant Rahenge
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। अटके धन की प्राप्ति संभव है। विरोधी शांत रहेंगे और हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो सामान संभालकर रखें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी निर्णय को लेकर जल्दबाजी न करें।
भाग्यफल प्रतिशत: 82%
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today): Achhi Khabar Mil Sakti Hai
कन्या राशि वालों को बच्चों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी और भावुकता से बचें। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना होगा। काम की योजना को अमल में लाएंगे। पढ़ाई में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। छोटे निवेश से बचें।
भाग्यफल प्रतिशत: 87%
उपाय: हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और सिंदूर अर्पित करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today): Karyakshetra Mein Prabhav
तुला राशि के लोगों का आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार में तालमेल रहेगा। प्रेम जीवन में साथी से सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर काबू रखें। घर की सजावट में जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन होगा।
भाग्यफल प्रतिशत: 88%
उपाय: शिवजी को दूध से स्नान कराएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today): Apna Kaam Khud Karen
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज उन्नति का दिन है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बनेगा। किसी लाभ का अवसर मिलेगा। कामकाज में सावधानी जरूरी है, अपना काम किसी और पर न छोड़ें। पुराने लेनदेन से समस्या हो सकती है।
भाग्यफल प्रतिशत: 83%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today): Kamai Aur Kharch Ka Santulan
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कमाई के साथ खर्च भी रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई चिंता रह सकती है। अकाउंट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। कार्यवश यात्रा संभव है।
भाग्यफल प्रतिशत: 86%
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं और दर्शन करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today): Rachnatmak Karya Ka Yog
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप भावुक रहेंगे लेकिन परिवार में सहयोग बना रहेगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में भावुकता में आकर लेनदेन न करें। धर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी।
भाग्यफल प्रतिशत: 82%
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today): Sukh Samriddhi Mein Vriddhi
कुंभ राशि के जातक खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल जा सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बितेगा। अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं लेकिन बजट न बिगाड़ें।
भाग्यफल प्रतिशत: 87%
उपाय: शनि चालीसा पढ़ें और शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today): Vani Aur Vyay Par Sayyam
मीन राशि के लोगों को आज संयम से काम लेना होगा। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। काम के दबाव से थकान रहेगी। सेहत पर खर्च संभव है। वाणी पर नियंत्रण न रखा तो विवाद हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। धर्म में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यफल प्रतिशत: 80%
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693