Makar Sankranti Rashifal 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल।
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 का विस्तृत राशिफल। जानें सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और शुक्रादित्य योग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या हैं आज के विशेष उपाय।

Makar Sankranti Rashifal 2026: साल 2026 की मकर संक्रांति ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाली है। 14 जनवरी, बुधवार के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि ‘मकर’ में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से ‘शुक्रादित्य योग’ का निर्माण हो रहा है, जो सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला माना जाता है। साथ ही दिन के आरंभ में ‘सुनफा योग’ का शुभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस महापरिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (Aries)
आज आप मानसिक रूप से थोड़े द्विधा में रह सकते हैं। अष्टम भाव का चंद्रमा खर्चों की ओर इशारा कर रहा है, इसलिए निवेश में सावधानी बरतें। हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। लोहे या धातु के व्यापार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
* भाग्य प्रतिशत: 84%
* उपाय: गुड़ का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार सौगातें लेकर आएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाहन सुख के भी योग हैं।
* भाग्य प्रतिशत: 87%
* उपाय: जल में तिल डालकर स्नान करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज काम की अधिकता की वजह से आप थकान महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में महिला सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। शाम का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा और आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं।
* भाग्य प्रतिशत: 85%
* उपाय: सूर्य देव को कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पिता के सहयोग से आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।
* भाग्य प्रतिशत: 83%
* उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo)
राशि स्वामी सूर्य का मकर में जाना आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। आपकी तकनीकी क्षमता की सराहना होगी। वैदेशिक व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर जिन्हें माइग्रेन की शिकायत है।
* भाग्य प्रतिशत: 86%
* उपाय: तिल और गुड़ का दान श्रेष्ठ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के जातकों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है। बुद्धिबल से आप कठिन से कठिन कार्य को भी सरल बना लेंगे। खान-पान में लापरवाही न बरतें।
* भाग्य प्रतिशत: 88%
* उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
करियर के मोर्चे पर आज आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। चतुर्थ भाव में सूर्य-शुक्र की युति भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करें।
* भाग्य प्रतिशत: 87%
* उपाय: काली उड़द की दाल का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप अत्यधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
* भाग्य प्रतिशत: 82%
* उपाय: सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
* भाग्य प्रतिशत: 86%
* उपाय: भगवान विष्णु के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आपकी ही राशि में सूर्य का आगमन हो रहा है, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।
* भाग्य प्रतिशत: 88%
* उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्न दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की चर्चा होगी। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं जो भविष्य में आपके पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। निवेश से बचें, जोखिम उठाना भारी पड़ सकता है।
* भाग्य प्रतिशत: 84%
* उपाय: तिल का सेवन करें और इसका दान भी करें।
मीन राशि (Pisces)
सूर्य का एकादश भाव में गोचर मीन राशि वालों की हर अधूरी इच्छा को पूरा कर सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
* भाग्य प्रतिशत: 86%
* उपाय: तिल मिश्रित जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें।








