धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 15 december 2025: सोमवार को बने शुभ योग से मेष, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा लाभ। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj ka rashifal 15 december 2025: 15 दिसंबर 2025, सोमवार को चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र से होते हुए तुला राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा और मंगल के बीच बनने वाला त्रि-एकादश योग कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहा है।

Aaj ka rashifal 15 december 2025: 15 दिसंबर 2025, सोमवार को चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र से होते हुए तुला राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा और मंगल के बीच बनने वाला त्रि-एकादश योग कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। वहीं सूर्य, बुध और शुक्र की युति भी कार्य, व्यापार और संबंधों पर सकारात्मक असर डालेगी। देर रात सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा, जिससे भाग्य से जुड़े मामलों में गति आएगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सफलता और प्रगति लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। सरकारी मामलों में अटके काम निपट सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं, जिससे योजनाओं में संशोधन करना पड़ेगा। सेहत और विरोधियों दोनों से सावधान रहें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज सामाजिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से अच्छा दिन है। मान-सम्मान बढ़ेगा और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और संतान से जुड़ी खुशी मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
चंद्रमा की अनुकूल स्थिति के कारण घर-परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता का सहयोग मिलेगा और यात्रा सफल रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: भगवान शिव का दही से अभिषेक करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ और आय बढ़ाने के अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी है। नौकरी और व्यापार दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल होंगे।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी काम में देरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में रोमांटिक पल मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज खर्च अधिक रह सकता है। जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है। तकनीकी या प्रोफेशनल कामों से लाभ संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
सूर्य के राशि प्रवेश से दिन दो हिस्सों में बंटा रहेगा। सुबह सुस्ती रह सकती है, लेकिन बाद का समय लाभकारी होगा। खर्च के साथ-साथ आय भी बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
मानसिक दबाव और नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जप करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
संयम और सतर्कता से दिन बिताएं। अनावश्यक खर्च और विरोधियों से सावधान रहें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। काम से काम रखें तो नुकसान से बच सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india