धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 19 January 2026: बुधादित्य योग से वृषभ, कन्या और तुला राशि के लिए बनेंगे प्रबल लाभ योग, जानिए आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal 19 January 2026: आज सोमवार, 19 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा का गोचर पूरे दिन मकर राशि में रहेगा। चंद्रमा पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और इसके बाद श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस दौरान चंद्रमा और मंगल के संयोग से धन योग का निर्माण हो रहा है, जो आर्थिक मामलों में मजबूती प्रदान करेगा।

Aaj ka rashifal 19 January 2026: आज सोमवार, 19 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा का गोचर पूरे दिन मकर राशि में रहेगा। चंद्रमा पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और इसके बाद श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस दौरान चंद्रमा और मंगल के संयोग से धन योग का निर्माण हो रहा है, जो आर्थिक मामलों में मजबूती प्रदान करेगा।

वहीं सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग बुद्धि, वाणी, निर्णय क्षमता और करियर से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देगा। इस योग का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य राशियों के लिए भी दिन मिलाजुला से लेकर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।


मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति का संकेत दे रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से जिस काम या इच्छा की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा और धन संचय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जप करें।


वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी, वाहन या निवेश से जुड़ा कोई निर्णय आज आपके पक्ष में जा सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: दुर्गा चालीसा का श्रद्धा पूर्वक पाठ करें।


मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज मिथुन राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव और उलझन महसूस हो सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। दिन का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा और परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।


कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बैंकिंग या वित्त से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप लाभकारी रहेगा।


कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ रहेगा और बुद्धि तथा कौशल से आप हर क्षेत्र में लाभ उठा पाएंगे। शिक्षा, प्रतियोगिता, बिजनेस और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें।


तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद और सफलता से भरपूर रहेगा। सहकर्मी और मित्र पूरा सहयोग देंगे। नौकरी और व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों में तालमेल बना रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में साहसिक निर्णय लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि दोपहर के बाद कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।


धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा और अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सर्वाइकल की समस्या वालों को सावधान रहना चाहिए।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।


मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे और सरकारी काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से खुशी मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।


कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा, वहीं सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।


मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। टीमवर्क से लाभ मिलेगा और भाग्य का साथ बना रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: दुर्गा चालीसा और राहु मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india