Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: दशहरे के अवसर पर आज होगी सबकी मनोकामना पूरी। जानिए आज का राशिफल।
Horoscope Today 2 October 2025 : आज गुरुवार, 2 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान नवम पंचम योग और लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही तुला राशि में बुध और मंगल की युति से बुध-मंगल योग बन रहा है

Horoscope Today 2 October 2025 : आज गुरुवार, 2 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान नवम पंचम योग और लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही तुला राशि में बुध और मंगल की युति से बुध-मंगल योग बन रहा है। इन संयोगों के कारण विशेष रूप से मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। दशहरे के अवसर पर यह ग्रह स्थिति सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लाएगी।
मेष राशि (Aries)
आज आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। आपके पराक्रम से विरोधी शांत रहेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
भाग्यफल : 85% शुभ
उपाय: भगवान श्रीराम की पूजा करें और बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृषभ राशि (Taurus)
दिन परिवार के साथ सुखद रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें। कारोबार में सूझबूझ से काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।
भाग्यफल : 83% शुभ
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में विरोध हो सकता है लेकिन अंत में सफलता आपके पक्ष में रहेगी। अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी।
भाग्यफल : 86% शुभ
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer)
सुबह कुछ उलझनें होंगी लेकिन समझदारी से हाल निकाल लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। शाम को मित्रों के साथ यात्रा या मनोरंजन हो सकता है।
भाग्यफल : 82% शुभ
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि (Leo)
आज आपके अनुभव का लाभ मिलेगा। कारोबार में पहचान बनेगी। नई डील फाइनल हो सकती है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नया व्यापार शुरू करना लाभकारी रहेगा।
भाग्यफल : 87% शुभ
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo)
किसी शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। पिता का सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल : 78% शुभ
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
दशहरे का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। उलझे मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।
भाग्यफल : 84% शुभ
उपाय: शमी के पौधे को दीपक दिखाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। नए संपर्क और परिचय से लाभ मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा। संतान और जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल : 81% शुभ
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी बनाई योजनाएं सफल होंगी। परिवार में शुभ चर्चा होगी। संतान को उपहार दे सकते हैं। करीबी संबंधी को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यफल : 84% शुभ
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn)
चंद्रमा और बुध का गोचर आपको लाभ देगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक मनमुटाव खत्म होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई से भटक सकते हैं।
भाग्यफल : 88% शुभ
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
निर्णय लेने में उलझन होगी। उत्साह में कोई काम करने से नुकसान हो सकता है। विवाद से बचें। पिता और पितृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यफल : 82% शुभ
उपाय: माता का आशीर्वाद लें और चरण स्पर्श करें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न करें। विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। मित्रों और बच्चों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल : 83% शुभ
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693