Aaj ka rashifal 24 september 2025 : मेष-कर्क को आर्थिक लाभ, सिंह-मिथुन रखें सतर्क, जानें किसके जीवन में आएगा सौभाग्य और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj ka rashifal 24 september 2025 : बुधवार का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। मेष और कर्क राशि के जातकों को धन की प्राप्ति और रोजगार के मौके मिलने के संकेत हैं। वहीं वृषभ और मिथुन राशि को मिले-जुले नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj ka rashifal 24 september 2025 : बुधवार का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। मेष और कर्क राशि के जातकों को धन की प्राप्ति और रोजगार के मौके मिलने के संकेत हैं। वहीं वृषभ और मिथुन राशि को मिले-जुले नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा और कुंभ राशि के जातकों को करियर और पारिवारिक जीवन से शुभ समाचार मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके प्रयासों का फल दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से किए जा रहे परिश्रम का लाभ मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहित लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में सफलता तो कुछ में कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। मानसिक तनाव और उलझनें परेशान कर सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। भूमि या संपत्ति संबंधी मामलों में फायदा हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी संभव है।
कर्क राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा और बड़ी उपलब्धियां हाथ लग सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक और प्रेम जीवन में तालमेल और खुशी बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। किसी भी तरह के जोखिम से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर सतर्क रहना जरूरी है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
आज का दिन उपलब्धियां दिलाने वाला होगा। कला, साहित्य और रचनात्मकता की ओर झुकाव रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।
तुला राशि
बुधवार को गणेश जी की विशेष कृपा तुला राशि वालों पर रहेगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। मेहनत का फल मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है और सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा। लाभ के योग हैं, लेकिन किसी करीबी के व्यवहार से निराशा भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जो भविष्य में आपके अनुभव को बढ़ाएगा। परिवार में किसी आयोजन की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन खुशी लेकर आएगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा या करियर संबंधी सफलता से घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों में चिंता रह सकती है।
मकर राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शाम को रोमांटिक यात्रा पर जाने के योग हैं। जीवनसाथी का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और उपलब्धि हासिल होगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान पर ध्यान दें।
मीन राशि
आज आपको आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि महसूस होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693