Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: उभयचरी योग से मिलेंगे शुभ परिणाम, मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को आज मिलेगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। चंद्रमा का गोचर धनु राशि में मूल से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक रहेगा। इसके साथ ही मंगल का प्रवेश वृश्चिक राशि में होने से राजयोग का निर्माण हो रहा है।

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। चंद्रमा का गोचर धनु राशि में मूल से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक रहेगा। इसके साथ ही मंगल का प्रवेश वृश्चिक राशि में होने से राजयोग का निर्माण हो रहा है। बुध भी आज अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे गुरु और मंगल का नवम-पंचम योग बनेगा। सूर्य तुला राशि में रहकर उभयचरी योग बना रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से मेष, मिथुन और मकर राशि के जातकों को लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन अचानक लाभ लेकर आएगा। कार्यस्थल पर दबाव भले ही अधिक रहेगा, लेकिन आप परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
भाग्य प्रतिशत: 92%
उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
वैवाहिक जीवन में सुख और सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या खरीदारी का योग है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पद, प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini)
चंद्रमा के अनुकूल गोचर से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। मित्रों के साथ शाम का समय आनंददायक रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
आर्थिक दृष्टि से दिन सफल रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नई योजनाओं की सफलता के योग हैं। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। पिता की सलाह से लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।
सिंह राशि (Leo)
आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां जल्द ही अनुकूल बनेंगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
कन्या राशि (Virgo)
लंबे समय से रुके कार्यों की शुरुआत आज संभव है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। वाणी की मधुरता से आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से उपहार या सहयोग प्राप्त हो सकता है। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
कर्म क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। विवादित मामलों में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
शत्रुओं से सावधान रहें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। नए कार्य या निवेश के लिए समय अनुकूल है। अतिथि आगमन से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। उपहार और सम्मान प्राप्त हो सकते हैं। संपत्ति में निवेश के लिए शुभ समय है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखें। व्यापारिक यात्रा लाभदायक होगी। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
वाद-विवाद से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। मित्रों से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नई शुरुआत करने पर सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें।





