धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: चंद्राधि योग से मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए भाग्यवर्धक दिन; जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today 27 September 2025: 27 सितंबर 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष है। आज चंद्रमा का गोचर सुबह तुला राशि में रहेगा और दोपहर बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान पहले चंद्र- मंगल योग और बाद में चंद्राधि योग का निर्माण होगा।

Horoscope Today 27 September 2025:
आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष है। आज चंद्रमा का गोचर सुबह तुला राशि में रहेगा और दोपहर बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान पहले चंद्र- मंगल योग और बाद में चंद्राधि योग का निर्माण होगा। साथ ही चंद्रमा आज विशाखा नक्षत्र पर विचरण करेंगे। इन ज्योतिषीय स्थितियों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए यह दिन खासतौर पर लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries) –

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुबह का समय लाभ और सफलता लेकर आएगा। जरूरी कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटाना बेहतर होगा। सामाजिक और पेशेवर जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का अवसर भी बन सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus) –

आज आपके प्रयासों का फल मिलेगा लेकिन इसके लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अनावश्यक विवादों से दूर रहना चाहिए। पारिवारिक जीवन में शाम का समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: गरीब और जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि (Gemini) –

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष लाभ देने वाला है। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण करियर और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। मित्रों और संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: दुर्गा देवी के शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer) –

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुबह का समय लाभकारी होगा लेकिन दोपहर के बाद मन थोड़ा विचलित रह सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा, हालांकि लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: माता दुर्गा को पेठे का भोग लगाएं।

सिंह राशि (Leo) –

आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है और अचानक कोई नया काम आने से दबाव महसूस होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: दुर्गा देवी के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या राशि (Virgo) –

आज कामकाज और व्यवसाय में सतर्क रहना जरूरी है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में आज का दिन अनुकूल है। खरीदारी की संभावना भी बन रही है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि (Libra) –

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अशांति और अनावश्यक भागदौड़ बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में संयम से व्यवहार करना जरूरी है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) –

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपकी वाणी और व्यवहार कुशलता से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में परिवार का साथ रहेगा। शाम का समय परिवार संग आनंदपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। विदेशी क्षेत्रों से भी लाभ की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) –

आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनके माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। घर में नए सुख-साधन आने से खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn) –

आज का दिन अनुभव और सीख से भरा रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र की परेशानियों का समाधान हो सकता है। अधूरे कार्यों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, अन्यथा नए कामों में कठिनाई होगी। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। शाम को मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius) –

आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है और अप्रत्याशित लाभ संभव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने का योग भी है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces) –

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है और नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का भी योग है। मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: छोटी कन्याओं को फल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जप करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *