धर्म आध्यात्म
Aaj ka Rashifal 28 July 2025: जानिए सोमवार को बारह राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल, कैसा रहेगा आज का दिन नौकरी, स्वास्थ्य, प्रेम और धन के लिहाज़ से।
28 जुलाई 2025 का राशिफल चंद्रमा की विभिन्न भावों में स्थिति के आधार पर दिन के उतार-चढ़ाव दर्शाता है। कुछ राशियों को आत्मबल, सफलता और प्रेम में संतुलन मिलेगा, जबकि अन्य को स्वास्थ्य, संबंध और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

Aaj ka Rashifal 28 July 2025: 28 जुलाई 2025 का राशिफल चंद्रमा की विभिन्न भावों में स्थिति के आधार पर दिन के उतार-चढ़ाव दर्शाता है। कुछ राशियों को आत्मबल, सफलता और प्रेम में संतुलन मिलेगा, जबकि अन्य को स्वास्थ्य, संबंध और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी, व्यापार और शिक्षा में अवसर और चुनौतियाँ दोनों रहेंगी। संतान, जीवनसाथी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। कुल मिलाकर, संयम और सकारात्मक सोच से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।
मेष राशि – Aries Horoscope Today
आज चंद्रमा आपकी कुंडली में पंचम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव करेंगे। मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन परिणाम अपेक्षाओं से कम मिलने पर निराशा हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ेगा। संतान की ओर से चिंता रह सकती है।
वृषभ राशि – Taurus Horoscope Today
चंद्रमा आज चतुर्थ भाव में स्थित है, जिससे आत्मविश्वास प्रबल रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी योजनाओं से आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मिथुन राशि – Gemini Horoscope Today
आज चंद्रमा आपके तृतीय भाव में संचरण कर रहा है। दिन शुभ रहेगा और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से सतर्कता बरतनी चाहिए। निवेश करने से पहले दो बार सोचें।
कर्क राशि – Cancer Horoscope Today
चंद्रमा आज द्वितीय भाव में है, जिससे दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मन में किसी बात को लेकर अपराधबोध रह सकता है। किए गए कार्यों से संतोष की अनुभूति नहीं होगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और आंखों में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक माहौल में तनाव रह सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहना जरूरी है। कार्यस्थल पर काम अधूरा
सिंह राशि – Leo Horoscope Today
आपके लग्न में चंद्रमा का गोचर आत्मबल को मजबूत बना रहा है। किसी भी निर्णय में आप त्वरित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पिता या बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद क्रोध और तीव्र व्यवहार से सावधान रहें।
कन्या राशि – Virgo Horoscope Today
बारहवें भाव में चंद्रमा के गोचर से दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव बना रहेगा। अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर पेट और नींद से जुड़ी।
तुला राशि – Libra Horoscope Today
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा आज आपको धन और मान-सम्मान दोनों देगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान और जीवनसाथी से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में वेतनवृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार होगा।
वृश्चिक राशि – Scorpio Horoscope Today
दशम भाव में चंद्रमा के कारण घरेलू जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां आसानी से निभा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि – Sagittarius Horoscope Today
नवम भाव में चंद्रमा का गोचर कुछ भ्रम और परेशानियों का संकेत देता है। यात्रा करने से बचें। थकावट और शरीर में कमजोरी बनी रहेगी। मन अस्थिर रहेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में बाधाएं आएंगी और किस्मत का साथ कमजोर लगेगा।
मकर राशि – Capricorn Horoscope Today
अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर थोड़ा सतर्कता की मांग करता है। ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी लेकिन सावधानी जरूरी है। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। व्यापार में कुछ नया अवसर सामने आ सकता है। खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक है। अचानक खर्चा बढ़ सकता है।
कुंभ राशि – Aquarius Horoscope Today
सप्तम भाव में चंद्रमा आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ा रहा है। विवाहिता जीवन में रोमांस और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगति के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लघु यात्रा या मनोरंजक गतिविधियों की संभावना है।
मीन राशि – Pisces Horoscope Today
छठे भाव में चंद्रमा आज आपको आत्मविश्वास से भर देगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और ऊर्जावान रहेगा, जिससे समय पर कार्यों की पूर्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। विरोधियों पर विजय संभव है।
——————————
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693