Aaj ka Rashifal 29 July 2025: आज वरिष्ठ योग बना रहा है; मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ संयोग, जानिए आज का राशिफल।
Horoscope Today 29 July 2025: आज मंगलवार 29 जुलाई को चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में संचार कर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति वरिष्ठ योग बना रही है, जिससे मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

Horoscope Today 29 July 2025: आज मंगलवार 29 जुलाई को चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में संचार कर रहा है। ग्रहों की यह स्थिति वरिष्ठ योग बना रही है, जिससे मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। चंद्रमा और मंगल के बीच बनने वाला धन योग आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देगा। सूर्य और चंद्रमा की युति का असर आज अधिकांश राशियों पर दिखाई देगा। जानिए आज का राशिफल मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए।
मेष राशि – Mesh Rashi: विवाद और विरोधियों से बचाव ज़रूरी
मंगल और चंद्रमा का गोचर मेष राशि से छठे भाव में हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधित मामलों में सावधानी रखनी होगी। गुस्से और बहस से दूरी बनाए रखें। विरोधियों से टकराव हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे, तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्य प्रतिशत: 81%. उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें और हनुमानजी की पूजा करें।
वृषभ राशि – Vrishabh Rashi: अटका कार्य बन सकता है आज
शुक्र और चंद्रमा का अनुकूल संयोग आज वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम देगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। पुराना अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 86%. उपाय: ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।
मिथुन राशि – Mithun Rashi: आर्थिक योजना सफल होगी आज
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सहयोग बना रहेगा। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन उत्तम है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसायिक सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 87%. उपाय: श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि – Kark Rashi: आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें
कर्क राशि के जातकों को आज जोखिम वाले कार्यों से बचना चाहिए। पारिवारिक समर्थन मिलेगा लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। व्यवसाय में सतर्क रहना आवश्यक है। खर्चों पर नियंत्रण और तकनीकी समस्याओं से सतर्कता जरूरी है।
भाग्य प्रतिशत: 78%. उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि – Singh Rashi: सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा
सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक है। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव का अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। विदेश से लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 89%. उपाय: शिवजी का अभिषेक करें और शिव मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि – Kanya Rashi: आज आर्थिक लाभ संभव है
चंद्रमा और मंगल की युति से आपकी राशि में धन योग बन रहा है। प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%. उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि – Tula Rashi: शुभ समाचार मिल सकता है आज
तुला राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बातचीत में संयम रखें। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दिन के अंत तक कोई शुभ सूचना मिलने के योग हैं।
भाग्य प्रतिशत: 84%. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi: नकारात्मकता से बचना ज़रूरी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में ध्यान रखें और कानूनी मामलों से सतर्क रहें। बच्चों की समस्याओं का समाधान संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 81%. उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
धनु राशि – Dhanu Rashi: मेहनत से मिलेगी सफलता
धनु राशि के लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में भागीदारी के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%. उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि – Makar Rashi: भौतिक सुखों में वृद्धि
मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%. उपाय: गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि – Kumbh Rashi: सफलता की ओर बढ़ेंगे कदम
कुंभ राशि वालों को आज उन्नति और सफलता मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में गंभीरता रखें। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। मनोरंजन और खरीदारी के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 87%. उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और बजरंगबाण का पाठ करें।
मीन राशि – Meen Rashi: कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। मानसिक तनाव और कार्यभार अधिक रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक समय बीतेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 87%. उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693