धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: मिथुन, कन्या, तुला को राशि परिवर्तन योग से लाभ, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल।

30 जुलाई 2025, बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में संचार कर रहे हैं और हस्त नक्षत्र में गोचर के कारण आज का दिन विशेष बन रहा है। बुध और चंद्रमा के बीच बन रहा राशि परिवर्तन योग और बुधादित्य योग के प्रभाव से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: 30 जुलाई 2025, बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में संचार कर रहे हैं और हस्त नक्षत्र में गोचर के कारण आज का दिन विशेष बन रहा है। बुध और चंद्रमा के बीच बन रहा राशि परिवर्तन योग और बुधादित्य योग के प्रभाव से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
Mesh Rashi – Aries: आर्थिक लाभ का मौका और संपर्क का विस्तार
मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन धार्मिक आयोजनों में भागीदारी और मित्रों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आय का कोई अच्छा स्रोत सामने आ सकता है। पिताजी से भी किसी कार्य में लाभ मिल सकता है। भाग्य प्रतिशत: 84%। उपाय: गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाएं।
Vrishabh Rashi – Taurus: भौतिक सुविधाएं और सहयोग की प्राप्ति
आज वृषभ राशि के जातकों को नौकरी और जीवन में अनुकूलता मिलेगी। रुके हुए सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। भाग्य प्रतिशत: 86%। उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
Mithun Rashi – Gemini: प्रबंधन क्षमता से लाभ और सफलता
आज का दिन मिथुन राशि के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। नौकरी और निजी जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। संतान से खुशखबरी संभव है। भाग्य प्रतिशत: 88%। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।
Kark Rashi – Cancer: वित्तीय निर्णयों में सावधानी रखें
कर्क राशि के लोगों को आज अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। उधारी से बचें और अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य प्रतिशत: 77%। उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें।
Aaj ka rashifal
Singh Rashi – Leo: योजनाओं से लाभ और पारिवारिक सहयोग
सिंह राशि के जातकों को आज पुराने काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। ननिहाल पक्ष से जुड़ी कोई पहल हो सकती है। भाग्य प्रतिशत: 89%। उपाय: मां सरस्वती की आराधना करें।
Kanya Rashi – Virgo: मन की इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता
कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होने से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई सुख सुविधाएं मिलेंगी और प्रेम जीवन में उपहार मिल सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य प्रतिशत: 84%। उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
Tula Rashi – Libra: आर्थिक स्थिति मजबूत और तकनीकी सफलता
तुला राशि के जातकों को आज मित्रों और परिजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन वाद-विवाद से बचना आवश्यक है। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। भाग्य प्रतिशत: 87%। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
Vrischik Rashi – Scorpio: उपहार और रिश्तों में मजबूती
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख और विवाह से संबंधित फैसलों के लिए अनुकूल रहेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। आत्मविश्वास बनाए रखें, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भाग्य प्रतिशत: 83%। उपाय: गणेशजी को लड्डू और दूर्वा अर्पित करें।
Dhanu Rashi – Sagittarius: कार्यकुशलता से सम्मान और लाभ
धनु राशि के जातकों को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और व्यवहार कुशलता से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग की संभावना है। भाग्य प्रतिशत: 85%। उपाय: गुरु मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” का जप करें।
Makar Rashi – Capricorn: खर्चों पर नियंत्रण और शुभ सूचना
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि से भरपूर रहेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति संभव है। भाग्य प्रतिशत: 88%। उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
Kumbh Rashi – Aquarius: तरक्की और बहु-स्तरीय लाभ
कुंभ राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य प्रतिशत: 81%। उपाय: ओम नमः शिवाय का जप करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
Meen Rashi – Pisces: खर्च और आय में संतुलन और लाभ
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा। किसी पुराने उधार का धन वापस मिल सकता है और ननिहाल से भी लाभ प्राप्त होगा। भाग्य प्रतिशत: 90%। उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का जप करें।
———————————————————————————————————————
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
Also Read:  Aaj Ka Rashifal 15 June 2025: मिथुन, कर्क और मीन राशि के लिए शुभ समाचार, सूर्य गोचर से मिलेगा बड़ा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *