धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 4 July 2025: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि को मिलेगा मालव्य राजयोग का लाभ, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

Aaj Ka Rashifal, 4 July 2025: 4 जुलाई शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी संकेत दे रही है। आज चंद्रमा का गोचर दिनभर तुला राशि में रहेगा जो शुक्र की राशि मानी जाती है

Aaj Ka Rashifal, 4 July 2025: 4 जुलाई शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी संकेत दे रही है। आज चंद्रमा का गोचर दिनभर तुला राशि में रहेगा जो शुक्र की राशि मानी जाती है और चंद्रमा के मित्र ग्रह में आने से शुभता बढ़ती है। हालांकि चंद्रमा आज केमद्रुम योग में रहेगा क्योंकि इसके दूसरे और बारहवें भाव में कोई ग्रह नहीं रहेगा। इससे कुछ राशि वालों को मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन शुक्र के स्वराशि में होने से मालव्य राजयोग सक्रिय रहेगा जो कई राशियों को फायदा दिलाएगा। आइए जानते हैं आज किसे क्या लाभ मिलेगा।

 मेष राशि: सहकर्मियों से मिलेगा पूरा सपोर्ट

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और व्यस्तता से भरा रहेगा। कुछ नया और दिलचस्प काम करने का मौका मिलेगा। दफ्तर में विपरीतलिंगी सहयोगियों से मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। कोई केस या लीगल मामला है तो उसमें आज जीत मिलने के संकेत हैं। वाहन और अन्य सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आस-पड़ोस से भी समर्थन मिलेगा।

शुभता: 88% | उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

 वृषभ राशि: जिम्मेदारियों में होगा इजाफा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर-परिवार से सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, पर बोलचाल में संयम रखना होगा। चंद्रमा का गोचर कुछ खर्चे करा सकता है। लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिलेगी। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से बहस से बचें।

 शुभता: 83% | उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।

 मिथुन राशि: रुका पैसा मिलकर खुशी होगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काम में व्यस्त रहने वाला है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे मन खुश होगा। परिवार के लिए मददगार साबित होंगे। माता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से लाभ भी होगा। वाहन पर खर्च संभव है।

शुभता: 86% | उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

 कर्क राशि: काम को टालना ठीक नहीं

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कई स्त्रोतों से आमदनी के योग बनेंगे। क्रोध और जल्दबाजी से बचें। दूसरों की बजाय खुद के काम पर ध्यान दें। जरूरी कामों को कल पर न टालें। पढ़ाई-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा।

शुभता: 83% |  उपाय: गायत्री चालीसा पढ़ें।

 सिंह राशि: अच्छे मौके मिलेंगे

सिंह राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। विरोधी प्रभावहीन रहेंगे। माता-पिता से स्नेह मिलेगा।

 शुभता: 87% |  उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा कर श्रीसूक्त पढ़ें.

 कन्या राशि: लापरवाही नुकसान दे सकती है

कन्या राशि वालों को आज फोकस बनाए रखना होगा। कामों को प्लानिंग से करें। एक साथ कई काम करने से बचें। छात्र पढ़ाई में ध्यान लगाएं। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। मित्र मददगार होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। बैंक या अकाउंट संबंधी काम सफल रहेंगे।

 शुभता: 76% |  उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

 तुला राशि: तालमेल जरूरी रहेगा

तुला राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा। ऑफिस में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें, बहस से बचें। विदेश से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सुख-सुविधा बढ़ेगी। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

 शुभता: 90% |  उपाय: तुलसी को जल-दूध चढ़ाकर दीपक जलाएं।

 वृश्चिक राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा

वृश्चिक राशि वालों को आज सीनियर्स से सहयोग और गाइडेंस मिलेगा। आय और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा का संयोग है। अनुभव और हुनर से फायदा होगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

 शुभता: 83% |  उपाय: जरूरतमंद को खाना खिलाएं।

धनु राशि: संपत्ति से जुड़े काम पूरे होंगे

धनु राशि वालों को आज जल्दबाजी से बचना होगा। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। बड़ों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। दिखावे से दूर रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा, पर खर्च भी होगा।

 शुभता: 87% |  उपाय: गाय को चारा डालें और गायत्री मंत्र पढ़ें।

 मकर राशि: मनचाही इच्छा होगी पूरी

मकर राशि वालों को परिवार से सपोर्ट मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। बच्चों से खुशी मिलेगी। पुराना उधार वापस मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें।

 शुभता: 84% |  उपाय: श्रीसूक्त पढ़ें।

कुंभ राशि: तरक्की के मौके मिलेंगे

कुंभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में बदलाव होगा। माता की सेहत सुधरेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। वाहन का सुख मिलेगा। पिता को मान-सम्मान मिलेगा। घर में शुभ कार्य होगा। यात्रा सफल होगी।

शुभता: 88% |  उपाय: राहु मंत्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ जपें।

 मीन राशि: खर्चे बढ़ सकते हैं

मीन राशि के लिए दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। पेंडिंग बिल चुकाना पड़ सकता है। परिवार में किसी को नौकरी में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई मनोकामना पूरी होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

 शुभता: 85% | उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री चढ़ाएं।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

 

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india