Aaj ka rashifal 5 July 2025: मिथुन, कर्क और तुला राशि को मिलेंगे खास योगों से शुभ परिणाम,जानिए आज का राशिफल
5 जुलाई का नया राशिफल ग्रहों की चाल के हिसाब से बताता है कि मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए आज का दिन विशेष फलदायी होगा

Aaj ka rashifal 5 July 2025: 5 जुलाई का नया राशिफल ग्रहों की चाल के हिसाब से बताता है कि मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए आज का दिन विशेष फलदायी होगा। आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और स्वाति नक्षत्र में गोचर करेगा। इसके कारण गुरु ग्रह के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। इसी के साथ सूर्य से द्वितीय भाव में बुध बैठकर वेशी योग बना रहे हैं। इन योगों का असर मेष से लेकर मीन तक हर राशि पर होगा। आइए जानते हैं किसे क्या लाभ मिलेगा।
मेष राशि : सेहत को नजरअंदाज न करें
मेष राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने की सलाह देता है। आज चंद्रमा और मंगल की युति आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लेने को कह रही है। किसी भी तरह की बीमारी को छोटा न समझें। सेहत बिगड़ सकती है। आज यात्रा की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं। प्रेम जीवन में तालमेल मजबूत होगा।
भाग्य का प्रतिशत 82 रहेगा। आज किसी जरूरतमंद को खाना खिलाना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि : धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा
वृषभ राशि के लिए शुक्र ग्रह आज लाभ बढ़ाएंगे। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। यदि कोई झगड़ा था तो वह भी सुलझेगा। आज नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो संयोग बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।
भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा। शिवजी को दूध चढ़ाएं, लाभ होगा।
मिथुन राशि : बजट बनाकर खर्च करें
मिथुन राशि के जातक आज खर्चों को नियंत्रित रखें। धन के प्रबंधन के लिए बजट बनाना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। भाई बहनों से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। व्यापारियों को आय में बढ़ोतरी दिख रही है। संतान से सुख मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत 88 रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें।
कर्क राशि : उन्नति के नए अवसर
कर्क राशि वालों को आज कामकाज और पारिवारिक जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। यदि कोई कार्य अटका हुआ था तो उसमें प्रगति दिखेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभकारी होगी। आज पसंदीदा भोजन मिल सकता है। किसी अन्य आय के माध्यम से धन आएगा।
भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और पीपल को पानी दें।
सिंह राशि : नए काम की शुरुआत
सिंह राशि के जातकों को घरेलू उलझनों से दो-चार होना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम लाभ दे सकता है लेकिन जांच जरूर करें। कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है। किसी नए काम की योजना बनेगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी होने के संकेत हैं। यात्रा संभव है।
भाग्य 83 प्रतिशत रहेगा। काले तिल पानी में डालकर पीपल को चढ़ाएं।
कन्या राशि : भाई-बहनों से सहयोग
कन्या राशि वालों को करियर संबंधी अड़चनों से राहत मिल सकती है। छोटे सफर का अवसर मिलेगा। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। भाई-बहनों से सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई में सफलता के योग बनेंगे। भूमि या मकान खरीदने का प्रयास सफल हो सकता है। चतुराई से निर्णय लेकर लाभ होगा।
भाग्य प्रतिशत 86 रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाना लाभकारी रहेगा।
तुला राशि : संबंधों में मधुरता लौटेगी
तुला राशि वालों का शनिवार अच्छा बीतेगा। परिवार में पुरानी शिकायतें दूर होंगी। बड़ों की सलाह से लाभ होगा। किसी करीबी से सहायता मिल सकती है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती होगी। पढ़ाई के क्षेत्र में प्रगति होगी।
भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा। हनुमान जी को बूंदी और सिंदूर चढ़ाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि : जरूरी काम बनेंगे
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई लंबित काम पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर सावधानी जरूरी है। किसी के कहने में आकर निर्णय न लें। पिताजी या चाचा से मदद मिल सकती है। व्यापार में तकनीकी समस्या आ सकती है। विवादों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्य 81 प्रतिशत रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि : खुशखबरी मिलने की संभावना
धनु राशि वालों को दूर बैठे किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। लेनदेन में सावधानी जरूरी है। बातचीत में चतुराई से काम निकाल लेंगे। नए पार्टनर को जोड़ने से पहले परख जरूरी है। नजदीकी यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।
भाग्य 83 प्रतिशत रहेगा। गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि : कुछ काम अटक सकता है
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। कोई काम अंतिम समय में रुक सकता है। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो मौका मिल सकता है। व्यापार में नई योजना लाभ दे सकती है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। मित्र की नाराजगी परेशान कर सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत 78 रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि : मान-सम्मान में वृद्धि
कुंभ राशि के जातकों को सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता के संकेत हैं। बड़ों से सराहना मिलेगी। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान दें। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्च अधिक होगा। घर की जरूरतों पर भी धन खर्च होगा।
भाग्य प्रतिशत 80 रहेगा। शिव चालीसा पढ़ें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि : संपर्कों से लाभ
मीन राशि के लोगों को नए लोगों से फायदा होगा। भाग्य साथ देगा। कार्यस्थल पर योजना सफल होगी। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पुरानी गलती से सबक लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पहले के काम का लाभ मिलेगा। बच्चों से जुड़ी समस्या सुलझेगी।
भाग्य 84 प्रतिशत रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं और शनि चालीसा पढ़ें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693