धर्म आध्यात्म

Aaj ka Rashifal 6 december 2025 : गजकेसरी योग का शुभ असर, कई राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 6 december 2025 : शनिवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से शुरू हो रहा है और गुरु के साथ इसकी युति से गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि सहित कई जातकों के लिए लाभ, प्रगति और सुखद अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों पर इसका क्या असर रहेगा।

मेष राशि : कमाई में बढ़ोतरी का योग
आज आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा और योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी, बिल्डिंग मटेरियल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार में लाभ संभव है। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा और सहकर्मी सहयोग देंगे। परिवार में कुछ उलझनें रह सकती हैं, इसलिए गुस्से और जल्दबाजी से बचें। सेहत के मामले में पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान में सावधानी रखें।
भाग्य प्रतिशत: 85% | उपाय: शनि चालीसा पढ़ें और काले कुत्ते को रोटी दें।

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में फायदा
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी शुभ काम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कपड़े और आभूषण खरीदने का योग है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आंखों पर स्ट्रेन न बढ़ाएं और स्क्रीन टाइम कम करें।
भाग्य प्रतिशत: 83% | उपाय: दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि : मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है
आज आपके किसी बड़े मनोकामना पूरी होने का योग है। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे और पारिवारिक कारोबार में सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। नौकरी में तालमेल अच्छा रहेगा। सिरदर्द या बीपी की शिकायत हो तो तनाव न लें।
भाग्य प्रतिशत: 86% | उपाय: पीपल को जल अर्पित करें और माता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि : विवाद से दूरी रखें
आज आपके मन में उलझनें रह सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। नौकरी में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, अधिकारियों से बहस न करें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में समय अच्छा है, पर जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 83% | उपाय: काले कुत्ते को रोटी दें या बुजुर्ग को अन्न दान करें।

सिंह राशि : रिश्तेदारों से बात करते समय संयम रखें
आज जोखिम वाले काम से बचें। किसी के कहने पर निवेश न करें। नौकरी में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और सहकर्मियों की वजह से तनाव भी हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। हृदय रोग से पीड़ित जातक सतर्क रहें।
भाग्य प्रतिशत: 79% | उपाय: केतु मंत्र का जाप करें — ओम स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः।

कन्या राशि : पैतृक लाभ का योग
आज करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और पिता या पैतृक पक्ष से फायदा होगा। घर की सजावट और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। नए काम की योजना बन सकती है। पीठ के दर्द से बचने के लिए गलत पोस्चर न अपनाएं।
भाग्य प्रतिशत: 87% | उपाय: ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

तुला राशि : भावुकता में खर्च बढ़ सकता है
आपकी मेहनत से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी और सौंदर्य से जुड़े कारोबार में अच्छा फायदा होगा। भावुक होकर खर्च करने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई पुराना संपर्क लाभ दे सकता है। सेहत में हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 85% | उपाय: श्री शनि स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : भाग्य उन्नति का अवसर
आज गजकेसरी योग आपका भाग्य मजबूत करेगा। प्रॉपर्टी, घर निर्माण और विदेशी व्यापार से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई-बेहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में समय अनुकूल है। सर्वाइकल की समस्या हो तो सावधानी रखें।
भाग्य प्रतिशत: 88% | उपाय: घी का दीप जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ें।

धनु राशि : बड़ी योजना सफल हो सकती है
आज धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी में सहयोग मिलेगा और साझेदारी के काम में फायदा होगा। पूर्व निवेशों से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। थकान और पीठ के दर्द की शिकायत हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 86% | उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मकर राशि : लव लाइफ में सपोर्ट, पर खर्च बढ़ेंगे
आज कामकाज में सावधानी रखनी होगी। अनचाहे खर्च आपका मूड बिगाड़ सकते हैं। किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 82% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि : अचानक लाभ का संकेत
आज की मेहनत आपको अच्छे परिणाम देगी। आर्थिक लाभ संभव है और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी शुभ आयोजन में भाग ले सकते हैं। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। हड्डियों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 82% | उपाय: शिवजी को दूध से अभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन राशि : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। बिजनेस में दोपहर बाद लाभ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सावधानी रखें, छोटी बात विवाद बढ़ा सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
भाग्य प्रतिशत: 84% | उपाय: शनि देव का तेल से अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india