धर्म आध्यात्म

Aaj ka Rashifal 6 January 2026: आज के दिन धनु, सिंह और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ। जानिए आज का राशिफल!

आज का राशिफल 6 जनवरी 2026 पढ़ें। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, ग्रह गोचर, शुभ-अशुभ योग, भाग्य प्रतिशत और सरल ज्योतिषीय उपाय।

Aaj ka Rashifal 6 January 2026: आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा आज कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान पहले आश्लेषा और बाद में मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। दिन के शुरुआती समय में चंद्रमा अपनी स्वराशि में रहकर गौरी योग का निर्माण करेंगे, जिससे मन की स्थिरता और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। इसके साथ सूर्य और चंद्रमा के विशेष संबंध से वरिष्ठ योग भी बन रहा है, जो खास तौर पर मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries Rashifal Today)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुबह के समय मानसिक तनाव या असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन दोपहर बाद समय अनुकूल होता जाएगा। संतान पक्ष से खुशी मिलने के योग हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 85
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus Rashifal Today)

आज वृषभ राशि वालों के लिए साहसिक निर्णय लाभ दिला सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में सुख और संतोष की अनुभूति होगी। व्यापार में रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सुबह हल्की थकान रह सकती है, लेकिन शाम तक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 86
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini Rashifal Today)

मिथुन राशि के जातकों को आज बुद्धि और योजना का पूरा लाभ मिलेगा। शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, विशेषकर तांबा और सोने से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन तैलीय भोजन से दूरी बनाकर रखें।
भाग्य प्रतिशत: 89
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer Rashifal Today)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन है। हालांकि सुबह के समय भावुकता और मानसिक विचलन रह सकता है। किसी करीबी के कारण तनाव संभव है, लेकिन दिन का दूसरा भाग राहत देगा। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। माइग्रेन के मरीज विशेष ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 84
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशि (Leo Rashifal Today)

सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। सुबह के समय बड़े निर्णय लेने से बचें। सेहत और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 83
उपाय: श्री गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या राशि (Virgo Rashifal Today)

आज कन्या राशि के जातकों को मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सिरदर्द और सर्दी-जुकाम की समस्या संभव है। खर्च और आय दोनों का संतुलन बनाकर चलें। व्यापार और वैवाहिक जीवन में वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
भाग्य प्रतिशत: 84
उपाय: श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Rashifal Today)

तुला राशि वालों को आज आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और रुका हुआ धन वापस आ सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। महिलाओं को भारी कार्य से बचना चाहिए।
भाग्य प्रतिशत: 87
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal Today)

वृश्चिक राशि के लिए आज करियर के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूरी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत: 86
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius Rashifal Today)

धनु राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां सुधरेंगी। अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 88
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn Rashifal Today)

मकर राशि वालों को आज जरूरी काम सुबह निपटाने चाहिए। दिन के दूसरे भाग में प्रतिकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद से बचें। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, पैरों में दर्द की आशंका है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट संबंधी समस्या से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत: 82
उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius Rashifal Today)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ देने वाला है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। खानपान पर संयम रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 85
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces Rashifal Today)

मीन राशि वालों को आज बजट संभालकर चलना चाहिए। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है।हालांकि चिकित्सा, रसायन और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। जल्द लाभ पाने की सोच से बचें, नुकसान हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 86
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india