धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 6 July 2025: जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Aaj ka rashifal 6 July 2025: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें 6 जुलाई 2025, रविवार को सभी 12 राशियों का विस्तारपूर्वक राशिफल और जानें क्या है ग्रहों की चाल का असर।

Aaj ka rashifal 6 July 2025: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें 6 जुलाई 2025, रविवार को सभी 12 राशियों का विस्तारपूर्वक राशिफल और जानें क्या है ग्रहों की चाल का असर।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से सातवें स्थान में है, जिससे दिन की शुरुआत दोस्तों या परिजनों के साथ मिल-बैठने में बीतेगी। नए वस्त्र या आभूषण की खरीदारी संभव है। मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद मन को संयमित रखना होगा। नए संपर्क बनाते समय सोच-समझकर कदम उठाएं। खर्चे बढ़ सकते हैं, अतः अनावश्यक खर्चों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खानपान या अधिक घूमना सेहत पर असर डाल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी उलझनों को सुलझाने वाला रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना प्रबल है। आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा और पुरानी पारिवारिक गलतफहमियां दूर होंगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को साथियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद आप मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। साझेदारी के काम में सावधानी से निर्णय लें। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। नई योजना या चर्चा में आपका दिन बीतेगा। अपनी रचनात्मक सोच से कुछ नया कर सकेंगे। कामकाज में आपकी सराहना होगी। व्यवसाय में नए ग्राहक मिल सकते हैं जिससे आर्थिक लाभ संभव है। सेहत ठीक रहेगी। दोपहर बाद व्यापार में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। शत्रुओं पर विजय संभव है। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा चौथे भाव में है, जिससे मन में चिंता रह सकती है। आज यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। अचल संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई भ्रम या कन्फ्यूजन रह सकता है। दोपहर बाद शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी और कुछ काम पूरे करने में ध्यान रहेगा। नए कार्य में सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन धर्म और आध्यात्म से जुड़ाव का संकेत दे रहा है। चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। छोटी धार्मिक यात्रा का योग है। नए काम की शुरुआत भी शुभ रहेगी। विदेश से लाभकारी समाचार प्राप्त हो सकते हैं। निवेश करने का दिन उत्तम रहेगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावुक हो सकते हैं। किसी बात की चिंता भी हो सकती है, इस समय स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों को टालना उचित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन वित्तीय दृष्टि से सामान्य रहेगा। चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। किसी निर्णय को तुरंत न लें। नए काम की शुरुआत फिलहाल ना करें। अधिक बोलने से बचें वरना विवाद बढ़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। निवेश का विचार लाभकारी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। किसी भी काम को आत्मविश्वास से शुरू करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी। नए कपड़े या आभूषण खरीद सकते हैं। दोपहर बाद कुछ मानसिक उलझनें रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिजनों से मनमुटाव खत्म करें। अहम को काबू में रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। चंद्रमा बारहवें भाव में है। भक्ति और ध्यान से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक सोच पर नियंत्रण जरूरी है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दोपहर के बाद काम पूरे होते नजर आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन पर खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

Horoscope aaj ka rashifal

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कामकाज में लक्ष्य आसानी से पूरा होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। वाहन संभालकर चलाएं। दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। खर्चे जरूरत से ज्यादा हो सकते हैं। वाणी में संयम रखें और विवाद से बचें। प्रेम जीवन में सकारात्मता रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। चंद्रमा दसवें भाव में है। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी को दिया उधार वापस मिल सकता है। मित्रों से लाभ संभव है। काम समय पर पूरा होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। नौकरी में वरिष्ठों से बात करते समय सावधानी रखें। संतान के स्वास्थ्य या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। लंबी यात्रा का योग है। दोपहर के बाद कामकाज में स्थितियां अनुकूल होंगी। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। पार्टनरशिप में कामकाज में सफलता मिलेगी। दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें। आध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा। गहरी सोच से मन को शांति मिलेगी। दोपहर के बाद समय बेहतर होगा। लेखन कार्य में व्यस्तता रहेगी। विदेश में रहने वाले दोस्तों से समाचार मिलेंगे। व्यवसाय में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा लोग वरिष्ठों से बहस से बचें। सेहत कमजोर रह सकती है।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *