धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 8 july 2025: सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ, मालव्य राजयोग से आमदनी में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा शुक्र के साथ समसप्तक योग बनाएगा। वहीं शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्ल योग भी प्रभावी रहेगा। इन सभी योगों के कारण मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज किसका दिन कैसा रहेगा।

Horoscope aaj ka rashifal

मेष राशि: कारोबार में थोड़ी सुस्ती रह सकती है

मेष राशि के जातकों को आज व्यवसाय में थोड़ी धीमापन महसूस हो सकता है। हालांकि पुरानी रणनीतियां आपके काम आएंगी और आप प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कर पाएंगे। इससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेने से समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। साझेदारी में किया गया कार्य लाभकारी रहेगा।

आज का शुभ संकेत है चींटियों को आटा डालें। आज आपका भाग्य 84% साथ देगा।

वृषभ राशि: जोखिम से बचना जरूरी रहेगा

वृषभ राशि के लोग आज काम की अधिकता से घिरे रहेंगे, इसलिए कार्य सूची पहले से तैयार रखें। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें। तनावपूर्ण परिस्थितियों से दूरी बनाए रखें और जोखिम वाले निर्णय फिलहाल टाल दें। सेहत से जुड़ी किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें, आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है।

आज श्री शिव चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा। किस्मत 66% आपके पक्ष में रहेगी।

मिथुन राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लिए आज का दिन काफी महत्व रखता है। अगर आप जमीन या मकान से जुड़ा कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो पूरी सावधानी रखें। व्यापार में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार में किसी शुभ काम के कारण घर का माहौल प्रसन्न रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, लेकिन संयम से काम लेना जरूरी रहेगा। लक्ष्य पर टिके रहना आज आपको सफलता दिलाएगा।

भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। किस्मत 72% आपके साथ रहेगी।

कर्क राशि: नए संपर्क से मिलेगा लाभ

कर्क राशि वालों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन के मामलों में सावधानी बरतें और उधार लेने से बचें। सरकारी नौकरी वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय सावधानी रखनी चाहिए। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में बाहरी व्यक्ति की राय न लें। विद्यार्थियों को परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा और नए संपर्क से लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

भगवान विष्णु के मंदिर में पीले कपड़े में चने की दाल व गुड़ अर्पित करें। भाग्य 82% अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि: लाभदायक रहेंगे प्रयास

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं से लाभ होगा। ऑफिस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई पुराना कार्य पूरा होने से संतोष मिलेगा। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप ननिहाल जा सकते हैं। रिश्तों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और मधुरता बनी रहेगी।

प्रातः सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि: वाहन से जुड़ा सुख संभव

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सुविधाएं बढ़ने के संकेत हैं। नया वाहन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप सबका भला सोचकर निर्णय लेंगे। कुछ काम समय पर पूरे करने के लिए थोड़ी जल्दी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मसले बाहरी लोगों से साझा न करें, अन्यथा कोई उसका लाभ उठा सकता है। बच्चों को दी गई जिम्मेदारी वे अच्छी तरह निभाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। आज का भाग्य 82% साथ रहेगा।

तुला राशि: कारोबार में होगा मुनाफा

तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास आज बढ़ा रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरे में किसी चर्चा या बहस में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में ज्यादा न उलझें वरना अपने जरूरी काम रुक सकते हैं।

गणेश चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा। भाग्य 85% अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि: मिले-जुले परिणाम मिलेंगे

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी से उपहार में कीमती चीज मिल सकती है। बाहरी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। हर काम आत्मविश्वास के साथ पूरा करें तभी परिणाम अच्छे मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

सफेद चंदन का तिलक लगाएं और शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। भाग्य 71% रहेगा।

धनु राशि: व्यवहार में विनम्रता रखें

धनु राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा से प्रभावित होंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोई पुराना वादा पूरा करने में आप सफल रहेंगे। बातों और व्यवहार में शालीनता रखना लाभ देगा। कला या डिजाइन से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। व्यापारी वर्ग को पुरानी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

गाय को गुड़ खिलाएं। भाग्य 73% आपके साथ रहेगा।

मकर राशि: खर्चों पर लगाम जरूरी

मकर राशि वालों को आज पिछले अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। फिजूलखर्ची से दूर रहें वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक पहल में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। घर के बड़े बुजुर्ग से बहस न करें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

भगवान विष्णु की पूजा करें। किस्मत 62% साथ देगी।

कुंभ राशि: आमदनी में इजाफा तय

कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी है। नई संभावनाओं से कमाई बढ़ेगी। घर की पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई लंबित कार्य अब पूरा करें। सरकारी संपर्कों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम तनाव कम करेगा।

बजरंग बाण का पाठ करें। भाग्य 89% साथ रहेगा।

मीन राशि: सीनियर्स का सहयोग मिलेगा

मीन राशि के जातकों को आज आय-व्यय में संतुलन बनाना होगा। दफ्तर में कुछ रुकावटें आएंगी जिन्हें वरिष्ठों की मदद से दूर कर पाएंगे। किसी अनजान से मुलाकात संभव है। सकारात्मक सोच पुराना काम भी पूरा करा सकती है। ननिहाल से आर्थिक मदद के संकेत हैं। बजट पर नियंत्रण रखें। किसी को दिया उधार वापस मिल सकता है।

भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। किस्मत 89% साथ देगी।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *