Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए आज नीचभंग राजयोग रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: शनिवार का दिन विशेष रहेगा क्योंकि आज चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग तथा सूर्य का नीचभंग राजयोग बन रहा है।

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: शनिवार का दिन विशेष रहेगा क्योंकि आज चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग तथा सूर्य का नीचभंग राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए यह दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। जानिए आज का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापार में मुनाफा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। शाम को थकान और सिरदर्द की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यफल: 77% शुभ
उपाय: गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज नीचभंग राजयोग आपके पक्ष में रहेगा। नई योजनाओं में सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता से हल्की अनबन संभव है, वाणी पर संयम रखें।
भाग्यफल: 71% शुभ
उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा दबावपूर्ण रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। निर्णय जल्दबाजी में न लें। शाम को परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।
भाग्यफल: 78% शुभ
उपाय: योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।
कर्क राशि (Cancer)
काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की देखभाल करें। बाहर का भोजन करने से बचें।
भाग्यफल: 80% शुभ
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि (Leo)
व्यवसाय में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए परिश्रम बढ़ाना होगा। किसी पुराने मित्र से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
भाग्यफल: 82% शुभ
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
भाग्यफल: 81% शुभ
उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। कानूनी मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतेंगे। संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच करें।
भाग्यफल: 83% शुभ
उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज चंद्रमा और गुरु के शुभ प्रभाव से शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रगति होगी। जीवनसाथी को उपहार देने से संबंध मधुर होंगे। धन लेन-देन में सावधानी रखें।
भाग्यफल: 84% शुभ
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आपकी बुद्धिमानी और निर्णय क्षमता से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
भाग्यफल: 85% शुभ
उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं।
मकर राशि (Capricorn)
धन लाभ होगा लेकिन कुछ आवश्यक खर्चे सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
भाग्यफल: 69% शुभ
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्य और व्यापार दोनों में नए अवसर मिलेंगे। योजनाओं में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यफल: 81% शुभ
उपाय: चीटियों को आटा डालें।
मीन राशि (Pisces)
आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे और उनका लाभ आगे मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
भाग्यफल: 86% शुभ
उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।






