Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: आज चंद्रमा का गोचर सभी राशियों में लाएगा विशेष धन लाभ। जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: आज अक्टूबर माह की पहली तारीख है। आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि होने के कारण मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास प्रभाव डाल रही है।

Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: आज अक्टूबर माह की पहली तारीख है। आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि होने के कारण मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा का गोचर पहले धनु और उसके बाद मकर राशि में होगा। इसके साथ ही धन लाभ देने वाला योग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं, बारह राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: जोशीला | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल
आज के दिन आपको अपनी वाणी और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातों पर नाराज़गी से परिवार में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का आशीर्वाद और प्रसन्नता मिलेगी। कानूनी मामलों में राहत की संभावना है। जीवनसाथी के लिए कुछ नया आरंभ कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संतान के व्यवहार पर ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद प्राप्त करेंगे।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: सफेद
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में साझेदारी से बचें। आलस्य त्यागकर कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। किसी सहयोगी से गोपनीय बात साझा न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: आसमानी
आज किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति संभव है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। संतान की नौकरी से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। कामकाज में बदलाव करने से पहले गहराई से विचार करें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: ग्रे
कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी तकलीफ परेशान कर सकती है। तैलीय भोजन से परहेज करें। सामाजिक जीवन में आपकी छवि और मजबूत होगी। दोस्तों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हरा
आपका मनमाना व्यवहार दूसरों को खटक सकता है। विवाद की स्थिति बने तो चुप्पी साधना बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। घर निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: पीला
आज खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत है। सेहत की छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से खुशियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बिताने में मन लगेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: गुलाबी
रचनात्मक कार्यों से नाम और सम्मान मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में साझेदारी से बचें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। जल्दबाजी से कोई गलती हो सकती है। निवेश से लाभ की संभावना है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: ग्रे
आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: लाल
आपके लिए आय में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे। नए कार्यों की शुरुआत शुभ होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: सुनहरा
कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच कर लें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी से दस्तावेज जांचें, वरना धोखे की आशंका है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: आसमानी
नए संपर्कों से लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज शुभ समाचार मिल सकता है।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693