Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: मेष, सिंह और तुला राशि को मिलेंगे अच्छे संयोग, जानिए आज का राशिफल
Horoscope Today 10 July 2025 in Hindi: गुरुवार, 10 जुलाई को ग्रहों की चाल और पंचांग का गणित यह संकेत दे रहा है कि मेष, सिंह और तुला राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा।

Horoscope Today 10 July 2025 in Hindi: गुरुवार, 10 जुलाई को ग्रहों की चाल और पंचांग का गणित यह संकेत दे रहा है कि मेष, सिंह और तुला राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। चंद्रमा धनु राशि में रहेगा और गुरु की दृष्टि से मजबूत शुभ संयोग बनेगा। गुरु पूर्णिमा के इस खास दिन किन राशि वालों पर सबसे ज्यादा कृपा बनी रहेगी और बाकियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं विस्तार से आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) : नए रिश्ते देंगे फायदा
Mesh Rashi Aaj Ka Bhavishya
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होगा। भाग्य स्थान में चंद्रमा की स्थिति आपको किस्मत का पूरा साथ देगी। कुछ नए लोगों से जुड़ाव होगा जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। पिता या चाचा के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कोई शुभ संदेश भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी होंगी। व्यापार में लगे लोगों को भी मुनाफा होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी।
आज का लकी उपाय: सफेद चंदन का तिलक करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 85%
वृषभ राशि (Taurus) : अनुभवों से होगा लाभ
Vrishabh Rashi Horoscope Today
वृषभ राशि वालों को आज के दिन पुराने अनुभवों से फायदा उठाना चाहिए। नौकरी में पद पर बैठे लोग अपनी समझदारी से काम निकाल लेंगे। दोस्तों से भी सहयोग और लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
आज का उपाय: भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 84%
मिथुन राशि (Gemini) : जल्दबाजी में न लें फैसला
Mithun Rashi 10 July 2025 Horoscope
मिथुन राशि वालों के लिए दिन कुछ मिला-जुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसान करवा सकती है। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है या दूर का कोई रिश्तेदार कोई जरूरी खबर दे सकता है। बच्चे प्रसन्नता देंगे।
आज का उपाय: श्री विष्णु चालीसा पढ़ें और भगवान विष्णु का पूजन करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 81%
कर्क राशि (Cancer) : साझेदारी से बढ़ेगा लाभ
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal
कर्क राशि वालों को आज का दिन धन लाभ और सफलता देने वाला रहेगा। किसी के साथ मिलकर काम करना फायदे का सौदा रहेगा। खानपान में लापरवाही से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी गुरु तुल्य व्यक्ति से मदद मिलेगी। दफ्तर में नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। बच्चे खुशियां देंगे।
आज का उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 88%
सिंह राशि (Leo) : परिवार देगा पूरा साथ
Singh Rashi 10 July Horoscope in Hindi
सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ के योग तो हैं, लेकिन मानसिक उलझनें रह सकती हैं। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों से मदद मिलेगी। धार्मिक-सामाजिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जरूरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। रिस्क लेने से बचें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
आज का भाग्य प्रतिशत: 83%
कन्या राशि (Virgo) : विरोधियों से सावधान रहें
Kanya Rashi Aaj Ka Bhavishya
कन्या राशि के लोग आज सकारात्मक परिणाम पाएंगे लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। दफ्तर में शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाएंगे। विदेश कारोबार करने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद से बचें। घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: चींटियों को आटा डालें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 94%
तुला राशि (Libra) : रुके काम होंगे पूरे
Tula Rashi 10 July Horoscope
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ मिलेगा। नई टेक्नोलॉजी सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार का साथ और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
आज का उपाय: श्री शिव चालीसा पढ़ें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 90%
वृश्चिक राशि (Scorpio) : कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी
Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धैर्य से लाभ मिलेगा। किसी परिजन से पूरा सहयोग मिलेगा। बिना मांगे किसी को मदद देने से बचें। व्यापार में बड़े फायदे के चक्कर में छोटे फायदे को ना खोएं। कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
आज का उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र पढ़ें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 83%
धनु राशि (Sagittarius) : बढ़ेगी इज्जत
Dhanu Rashi Horoscope Today
धनु राशि वालों के लिए आज चंद्रमा शुभ योग बनाएगा। बोलचाल में कुशलता से लोगों को प्रभावित करेंगे। धन में वृद्धि होगी और परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार से कोई खुशी की खबर मिल सकती है।
आज का उपाय: ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जप करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 87%
मकर राशि (Capricorn) : लाभ के योग बने रहेंगे
Makar Rashi 10 July Bhavishya
मकर राशि वालों को आज खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी में सजग रहना जरूरी है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ संभव है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश से फायदा होगा। पसंदीदा भोजन मिलेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
आज का भाग्य प्रतिशत: 86%
कुंभ राशि (Aquarius) : निवेश सोच-समझकर करें
Kumbh Rashi Horoscope in Hindi
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें। किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विदेश से लाभ मिल सकता है। किसी मित्र से मदद मिलेगी। निवेश के फैसले सोच-समझकर लें।
आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आज का भाग्य प्रतिशत: 83%
मीन राशि (Pisces) : रुकी डील होगी फाइनल
Meen Rashi Aaj Ka Rashifal
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में विशेष लाभ दिला सकता है। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। करियर में तरक्की के अवसर हैं। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें।
आज का उपाय: श्री गणेश चालीसा पढ़ें और गुरु के चरणों में प्रणाम करें।
आज का भाग्य प्रतिशत: 87%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693