आज का राशिफल 12 जून 2025: भाग्य मेहरबान रहेगा मेष, कर्क और मकर राशि वालों पर, जानें सभी राशियों का हाल
सूर्य और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को आज विशेष लाभ मिल सकता है।

Horoscope Today 12 June 2025: आज 12 जून 2025, गुरुवार का दिन बेहद खास है। आज चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि धनु में मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा और गुरु का केंद्र योग बनने से कई राशियों के लिए शुभ समाचार मिलने के योग हैं। वहीं सूर्य और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को आज विशेष लाभ मिल सकता है।
आइए जानते हैं 12 जून 2025 का राशिफल विस्तार से—
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज भाग्य का सितारा बुलंदी पर रहेगा। चंद्रमा का भाग्य भाव में गोचर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 87%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अष्टम चंद्रमा के कारण लेनदेन में सावधानी रखें। शत्रुओं से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में कुछ उलझन आ सकती है, लेकिन कोई दबी इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ उपाय: पीले चंदन का तिलक करें और श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 82%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भावुकता में निर्णय न लें, खासकर साझेदारी के काम में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
लकी प्रतिशत: 85%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लोन से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। हालांकि, विरोधियों से सतर्क रहें और जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
शुभ उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 81%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर हृदय रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 84%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने के योग बना रहा है। पढ़ाई और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। तकनीकी और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ उपाय: गणेशजी को 21 दूर्वा अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 86%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय में नए काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आय में वृद्धि होगी।
शुभ उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 88%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज धन की आमदनी में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
शुभ उपाय: दामोदराष्टकम का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 88%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत शुभ रहेगा। धन में वृद्धि होगी। घर में किसी नये मेहमान के आगमन की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में विशेषकर बिजली और तकनीकी से जुड़े क्षेत्र में लाभ होगा।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 90%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। किसी दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें, विनम्रता से मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को चना दाल दान करें।
लकी प्रतिशत: 82%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज धन लाभ होगा, लेकिन बचत करने में मुश्किल आ सकती है। किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। दिखावे से परहेज करें।
शुभ उपाय: श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 89%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग हैं। शिक्षा में प्रगति होगी और परिवार संग समय आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
लकी प्रतिशत: 91%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693