धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 14 जून 2025: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बन रहा भद्र राजयोग, मिलेगा धन लाभ और सफलता

धन, मान-सम्मान और सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025, Daily Horoscope in Hindi: आज शनिवार का दिन खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 जून 2025 का राशिफल बताता है कि वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल बन रही है।

आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हो रहा है। इसके साथ ही गुरु-बुध की युति मिथुन राशि में बनेगी और स्वराशि के बुध भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में धन, मान-सम्मान और सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन.

Horoscope aaj ka rashifal

 मेष राशि (Aries) आज का राशिफल: करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 June 2025:

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में नई उपलब्धियां देने वाला रहेगा। परिवार और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

लकी नंबर: 7 | लकी रंग: लाल

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

 वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल: भद्र योग से धन लाभ के योग

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 June 2025:

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पेंडिंग काम पूरे होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम हल हो सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

लकी नंबर: 3 | लकी रंग: सफेद

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल: आर्थिक मामलों में सफलता, भद्र योग का लाभ

Aaj Ka Mithun Rashifal 14 June 2025:

मिथुन राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

लकी नंबर: 6 | लकी रंग: हरा

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

 कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल: अचानक धन लाभ के योग

Aaj Ka Kark Rashifal 14 June 2025:

कर्क राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। नेटवर्किंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है।

लकी नंबर: 2 | लकी रंग: सिल्वर

उपाय: घर में तुलसी का दीपक जलाएं।

 सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार

Aaj Ka Singh Rashifal 14 June 2025:

सिंह राशि वालों को आज नए धन स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी और साझेदारी में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

लकी नंबर: 5 | लकी रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल: कारोबार में सतर्क रहें

Aaj Ka Kanya Rashifal 14 June 2025:

कन्या राशि वालों को आज विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। कारोबार में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अतिरिक्त मेहनत से ही सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। तकनीकी कार्यों में लाभ होगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

लकी नंबर: 4 | लकी रंग: नीला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 तुला राशि (Libra) आज का राशिफल: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, भद्र योग का लाभ

Aaj Ka Tula Rashifal 14 June 2025:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। भद्र राजयोग का प्रभाव आपके भाग्य को प्रबल करेगा। करियर, कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

लकी नंबर: 8 | लकी रंग: गुलाबी

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

 वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल: परिवार से मिलेगा सहयोग

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 14 June 2025:

वृश्चिक राशि के जातकों को आज बच्चों से खुशी मिलेगी। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

लकी नंबर: 9 | लकी रंग: लाल

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल: पारिवारिक रिश्तों में मधुरता

Aaj Ka Dhanu Rashifal 14 June 2025:

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। किसी बड़ी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। विवादित रिश्तों में सुधार आएगा। जोखिम भरे काम से बचें।

लकी नंबर: 1 | लकी रंग: पीला

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल: अटके काम पूरे होंगे

Aaj Ka Makar Rashifal 14 June 2025:

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। अटके काम पूरे होंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

लकी नंबर: 6 | लकी रंग: ग्रे

उपाय: पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें।

 कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल: धन लाभ के प्रबल योग

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 June 2025:

कुंभ राशि के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शिक्षा और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताएंगे। बड़े आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें।

लकी नंबर: 5 | लकी रंग: नीला

उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल: खर्च के साथ अचानक लाभ का योग

Aaj Ka Meen Rashifal 14 June 2025:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लाभ के साथ खर्च का भी योग बना हुआ है। यात्रा की संभावना है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

लकी नंबर: 3 | लकी रंग: बैंगनी

उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *