Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज बुधवार 16 जुलाई 2025 को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से आगे बढ़ते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार करेगा।

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज बुधवार 16 जुलाई 2025 को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से आगे बढ़ते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार करेगा। इसी के साथ सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से बुधादित्य योग और गुरु-चंद्रमा के केंद्र योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आज वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए सितारे नई सौगात लेकर आएंगे। बाकी राशियों पर भी इसका असर अलग-अलग रूप में पड़ेगा।
Mesh Rashi – Aries Horoscope Today
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी सावधानी की मांग कर रहा है। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा क्योंकि गुस्से में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। लोहे या प्रॉपर्टी से जुड़े कामकाज में आज आपको लाभ मिल सकता है। भाग्य आज करीब 79 प्रतिशत तक साथ देगा। बेहतर परिणामों के लिए आज किन्नरों को वस्त्र या भोजन दान करें।
Vrishabha Rashi – Taurus Horoscope Today
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आपको आज पूर्व में किए गए कार्यों का फल मिलने वाला है। कोई नया मौका कामकाज में तरक्की दिला सकता है। परिवार और दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य रहेगा। निवेश से आज लाभ का योग बन रहा है और व्यवसाय में भी उन्नति होगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
Mithun Rashi – Gemini Horoscope Today
मिथुन राशि के लिए आज का बुधवार मजबूत आर्थिक स्थिति लेकर आएगा। गुरु की कृपा और सूर्य का गोचर आपके कामकाज में सकारात्मक असर डालेगा। वाणी में मिठास और व्यवहारिकता से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मनोरंजन और वाहन सुख का योग भी बन रहा है। भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ देगा। आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी रहेगा।
Kark Rashi – Cancer Horoscope Today
कर्क राशि के जातकों को आज उलझन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां रह सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति विष योग बना रही है। किसी जरूरी काम को जल्दबाजी में न करें, बड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक स्तर पर जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे हिस्से में वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ मिलेगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा। शिवजी का दूध और शहद से अभिषेक करें।
Singh Rashi – Leo Horoscope Today
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लाभ पाने के लिए कोई गलत तरीका अपनाना आपके लिए नुकसानदेह होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। भाग्य आज 77 प्रतिशत साथ देगा। मूंग की दाल का दान करें।
Kanya Rashi – Virgo Horoscope Today
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई सुनहरे मौके लेकर आएगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। शाम को किसी सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं जिससे नए संपर्क बनेंगे। सरकारी कामों में लाभ होगा और अचानक से आय के स्रोत खुल सकते हैं। भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिला जल अर्पित करें।
Tula Rashi – Libra Horoscope Today
तुला राशि के जातकों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और करियर में कोई नई दिशा मिलने की संभावना है। मित्रों या पुराने परिचितों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा। गाय को गुड़ और रोटी खिलाना शुभ रहेगा।
Vrishchik Rashi – Scorpio Horoscope Today
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। सेहत पर ध्यान दें और बाहर का खाना टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। भाग्य 83 प्रतिशत तक सहयोगी रहेगा। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Dhanu Rashi – Sagittarius Horoscope Today
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
Makar Rashi – Capricorn Horoscope Today
मकर राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक सहयोग देने वाला रहेगा। घर के बड़ों से मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। कोई सरकारी काम पूरा होगा और बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। अचानक से लाभ की संभावना है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा। गायत्री मंत्र का जप करें।
Kumbh Rashi – Aquarius Horoscope Today
कुंभ राशि वालों की आमदनी में आज इजाफा होगा। पुराने निवेश से फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला हल हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
Meen Rashi – Pisces Horoscope Today
मीन राशि के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बन रहा है। नए काम से बचें और पेंडिंग काम पूरे करें। व्यापार में दोपहर बाद लाभ संभव है। चिकित्सा या शोध क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा। गायत्री मंत्र का जप करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693