Aaj Ka Rashifal 18 August 2025 – आज का राशिफल : कला योग से कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और सफलता
Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: सोमवार, 18 अगस्त 2025 का दिन कई शुभ योग लेकर आया है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र के साथ इसकी युति से कला योग का निर्माण होगा।

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: सोमवार, 18 अगस्त 2025 का दिन कई शुभ योग लेकर आया है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र के साथ इसकी युति से कला योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही गजकेसरी योग, त्रिग्रह योग, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन खास ग्रह स्थितियों का असर हर राशि पर अलग-अलग पड़ेगा। कर्क, तुला और कुंभ राशि के लिए यह दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि उन्हें धन लाभ, नए अवसर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।
Mesh Rashi – मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं और आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 71%
उपाय: जरूरतमंद की सहायता करें।
Vrishabh Rashi – वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 72%
उपाय: गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें।
Mithun Rashi – मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि के लोगों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प से उन्हें पार कर लेंगे। रिश्तों में थोड़ी दूरी रह सकती है। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें।
भाग्य प्रतिशत: 68%
उपाय: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
Kark Rashi – कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ होगा। कला योग के कारण कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: शिवा जाप माला का पाठ करें।
Singh Rashi – सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आय में उतार-चढ़ाव संभव है। निवेश से बचें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में आज का दिन बेहतर साबित होगा।
भाग्य प्रतिशत: 63%
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।
Kanya Rashi – कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों को आज अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यवसाय में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 66%
उपाय: वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।
Tula Rashi – तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।
Vrishchik Rashi – वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि के जातकों को दीर्घकालिक निवेश में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम संबंधों में समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
Dhanu Rashi – धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां और धोखाधड़ी की आशंका है। बड़े निवेश से बचें और पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 64%
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
Makar Rashi – मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि वालों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। नए काम शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है। पुराने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत: 69%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
Kumbh Rashi – कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ और नए अवसर मिलेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
Meen Rashi – मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों को आज परिवार से खुशियां मिलेंगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता पाएंगे। रिश्तेदारों में आपकी छवि मजबूत होगी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693