Newsधर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 20 जून 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ दिन, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

गुरु, सूर्य और बुध की युति से दिन और भी खास बन रहा है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल, किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन:

Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। खासतौर पर मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आज शुभ समाचार और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आज चंद्रमा मेष राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा, जिससे शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही गुरु, सूर्य और बुध की युति से दिन और भी खास बन रहा है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल, किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन:

Horoscope aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries) राशिफल आज

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। शुक्र और चंद्रमा की युति के कारण अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और विवाह संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में भी आज सकारात्मकता रहेगी। आज आप अपने लिए सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

आज का उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 88%


वृषभ राशि (Taurus) राशिफल आज

वृषभ राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मनोरंजन और शौक में अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध या सौदे मिलने से लाभ होगा। आज आप अपनी रचनात्मकता का भी अच्छा उपयोग कर पाएंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है।

आज का उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 83%


मिथुन राशि (Gemini) राशिफल आज

मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आया है। बुध के प्रभाव से कार्यकुशलता और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी या व्यापार में आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। लव लाइफ में थोड़ा संयम से काम लें। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 87%


कर्क राशि (Cancer) राशिफल आज

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। शुक्र और चंद्रमा की युति से आप अपनी कला और हुनर से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी कोई चिंता है तो आज उसका समाधान संभव है। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए सुखद रहेगी।

आज का उपाय: देवी लक्ष्मी को शहद मिलाकर खीर अर्पित करें और चावल का दान करें।
शुभ प्रतिशत: 84%


सिंह राशि (Leo) राशिफल आज

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा, लेकिन जोखिम वाले निर्णयों से बचना होगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। करियर में तरक्की के संकेत हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और लाल चंदन से तिलक करें।
शुभ प्रतिशत: 81%


कन्या राशि (Virgo) राशिफल आज

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। सूर्य और बुध की युति से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए समय शुभ है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी अवसर मिलेगा।

आज का उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
शुभ प्रतिशत: 91%


तुला राशि (Libra) राशिफल आज

तुला राशि के लिए आज का दिन करियर और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति लाएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुल सकते हैं। धन लाभ की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। नए लोगों से मिलते समय सतर्क रहें।

आज का उपाय: माता पार्वती की पूजा करें।
शुभ प्रतिशत: 86%


वृश्चिक राशि (Scorpio) राशिफल आज

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक आनंद से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। मित्रों पर अत्यधिक भरोसे से बचें। शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

आज का उपाय: ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ प्रतिशत: 84%


धनु राशि (Sagittarius) राशिफल आज

धनु राशि वालों को आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है।

आज का उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।
शुभ प्रतिशत: 83%


मकर राशि (Capricorn) राशिफल आज

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। शिक्षा, शोध और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। करियर में तरक्की और परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है।

आज का उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ प्रतिशत: 84%


कुंभ राशि (Aquarius) राशिफल आज

कुंभ राशि के जातकों को आज नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

आज का उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ प्रतिशत: 83%


मीन राशि (Pisces) राशिफल आज

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा और करियर में उन्नति के संकेत हैं। शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें।
शुभ प्रतिशत: 86%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india